नवरात्रि की नवमी कब है, जानें सही तारीख और हवन पूजन का शुभ मुहूर्त

Religion: नवरात्रि की नवमी तिथि को मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मान्यता है कि देवी के इस स्वरूप की पूजा करने से सिद्धियों के साथ मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इस दिन बहुत से लोग व्रत की पूर्णता के लिए हवन और कन्या पूजन करते हैं। इस बार नवमी तिथि 19 अक्टूबर को प्रारंभ होगी और 20 अक्टूबर को समाप्त होगी। दो दिन नवमी तिथि होने के कारण लोगों के बीच व्रत की तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति है। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य के लिए शुभ मुहूर्त का विचार किया जाता है। नवमी तिथि में शुभ मुहूर्त में हवन और कन्या पूजन करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। जानें नवरात्रि का नवमी व्रत 19 या 20 अक्टूबर कब रखा जाएगा।

कब है नवरात्रि की नवमी

पंचांग के मुताबिक नवरात्रि की नवमी तिथि 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर 20 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगी।

नवरात्रि नवमी पूजन मुहूर्त

नवरात्रि नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 19 अक्टूबर की सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इस बीच आप माता रानी की विधि विधान पूजा करें। साथ ही हवन करें और कन्याओं को भोजन कराएं। इसके बाद आप अपना व्रत भी खोल सकते हैं। 

नवरात्रि नवमी हवन समय

नवरात्रि की नवमी पर हवन करने का शुभ समय सुबह 10 बजकर 51 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 48 मिनट पर खत्म होगा। वहीं पंचांग में 20 अक्टूबर को भी हवन करने का शुभ समय दिया गया है। बता दें कि इस दिन हवन का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 25 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *