गंदे फ्रिज को मिनटों में चमकाएंगे ये आसान टिप्स, बदबू और बैक्टीरिया भी होंगे दूर

Refrigerator Cleaner: रसोई में मौजूद फ्रिज हर घर की सबसे जरूरी मशीनों में से एक है. फल, सब्जियां, दूध, दही, बचा हुआ खाना और फ्रोजन फूड को लंबे समय तक ताजा रखने का काम फ्रिज ही करता है. लेकिन अगर इसकी नियमित सफाई न की जाए तो अंदर गंदगी, खाने के दाग, बैक्टीरिया और बदबू जमा होने लगती है, जो सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है.

फ्रिज की सफाई के लिए आप बेकिंग सोडा, सफेद सिरका और नींबू जैसी घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये दाग-धब्बे और हल्की बदबू दूर करने में मदद करते हैं. वहीं ज्यादा गंदगी या चिकनाई होने पर फ्रिज क्लीनर का उपयोग बेहतर माना जाता है.

फ्रिज को इन 5 चीजों से करें साफ

बेकिंग सोडा से हटाएं बदबू : फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. इसके लिए एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर फ्रिज के अंदर रख दें. यह फ्रिज में मौजूद खराब गंध को धीरे-धीरे सोख लेता है. अगर फ्रिज पर दाग लगे हों, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें और कपड़े की मदद से साफ करें. इससे दाग भी हट जाते हैं और फ्रिज फ्रेश महसूस होता है.

सफेद सिरका करेगा कमाल: अगर आपको फ्रिज को चमकाना है, लेकिन बिना ज्यादा मेहनत किए, तो सफेद सिरका आपकी मदद कर सकता है. इसमें नैचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो फ्रिज में मौजूद गंदगी, चिकनाई और बदबू को मिनटों में साफ करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं, इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं पाया जाता है, जिसका मतलब है ये खाने-पीने की चीजों के लिए भी ठीक माना जा सकता है. 

नींबू देगा ताजगी और खुशबू : अगर फ्रिज खोलते ही अजीब बदबू आती है, तो नींबू आपकी मदद कर सकता है. नींबू के टुकड़े या उसका रस फ्रिज की दुर्गंध को कम करने में काफी असरदार होता है. आप एक कटोरी में नींबू का रस रख सकते हैं या इस्तेमाल किए हुए नींबू के छिलकों को फ्रिज के कोनों में रख सकते हैं. इससे फ्रिज में नैचुरल फ्रेशनेस बनी रहती है और बदबू धीरे-धीरे खत्म होने लगती है.

डिशवॉश लिक्विड से करें डीप क्लीनिंग : फ्रिज की ट्रे और शेल्फ पर कई बार तेल और खाने के दाग जम जाते हैं, जिन्हें सिर्फ पानी से साफ करना मुश्किल होता है. ऐसे में हल्के डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करें. सबसे पहले फ्रिज की ट्रे और रैक निकाल लें और उन्हें गुनगुने पानी में डिशवॉश मिलाकर साफ करें. इससे चिकनाई आसानी से निकल जाती है और फ्रिज अंदर से बिल्कुल साफ दिखने लगता है.

कॉफी पाउडर भी दूर करेगा बदबू : बहुत कम लोग जानते हैं कि कॉफी पाउडर भी फ्रिज की बदबू दूर करने में मदद कर सकता है. एक छोटी कटोरी में कॉफी पाउडर डालकर फ्रिज में रख दें. यह खराब गंध को सोखने का काम करता है और फ्रिज में हल्की कॉफी जैसी फ्रेश खुशबू बनी रहती है. खासतौर पर अगर फ्रिज में लंबे समय से खाने की स्मेल जमा हो गई हो, तो यह ट्रिक काफी काम आ सकती है.

इसे भी पढ़ें:-क्या हिट वेब से बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर, जानें लू से बचने के उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *