भूमिगत जलाशय के लिए 1000 वर्गमीटर जगह देगा पूर्वी निगम

नई दिल्ली। शाहदरा क्षेत्र में भूमिगत जलाशय विकसित करने के लिए पूर्वी निगम ने दिल्ली जल बोर्ड को 1000 वर्ग मीटर जगह देने का फैसला किया है। शाहदरा झील-2 में दिल्ली जल बोर्ड भूमिगत जलाशय बनाएगा। उम्मीद है कि इतने बड़े क्षेत्रफल में जलाशय बनने से आस- पास की कॉलोनियों में जल संकट से निपटना आसान होगा। पूर्वी निगम की शाहदरा झील लंबे क्षेत्रफल में फैली है। इसका क्षेत्रफल करीब 30.74 एकड़ है। इसके अंदर केवल झील का ही क्षेत्रफल करीब 14 एकड़ है। यहां पर दिल्ली जल बोर्ड एक बड़ा भूमिगत जलाशय बनाने की योजना बना रहा है। लेकिन दिल्ली जल बोर्ड के पास इसके लिए पर्याप्त जगह की कमी है। इस काम के लिए दिल्ली जल बोर्ड ने पूर्वी निगम से जगह की पेशकश की थी। स्थानीय लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए पूर्वी निगम की स्थायी समिति ने दिल्ली जल बोर्ड को जगह देने पर सहमति जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *