Tips for deep sleep: अगर आप भी बिस्तर पर जाने के बाद करवटें बदलते रहते हैं या रात में बार-बार नींद टूटती है, तो आपकी डाइट इसका कारण हो सकती है. दिनभर का तनाव और स्ट्रेस शरीर में कोर्टिसोल हॉर्मोन बढ़ा देता है, वहीं रात में हेवी खाना नींद की क्वालिटी बिगाड़ देता है.ऐसे में सोने से पहले क्या खाना चाहिए, इस पर ध्यान देना जरूरी है. किन चीजों से नींद बेहतर होती है.
अच्छी नींद के लिए क्या खाएं?
1. केला
केले में पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर होता है. ये दोनों मांसपेशियों और दिमाग को रिलैक्स करते हैं, जिससे कोर्टिसोल का लेवल नेचुरली कम होता है और नींद जल्दी आती है.
2. चेरी
चेरी नेचुरली बॉडी में मेलाटोनिन हॉर्मोन बढ़ाती है. ये वही हॉर्मोन है जो नींद को कंट्रोल करता है. रोज चेरी खाने से न सिर्फ नींद जल्दी आती है, बल्कि रात में आंख खुलने की समस्या भी कम होती है.
3. ओट्स
सोने से पहले हल्के ओट्स खाने से गहरी नींद आती है. इसमें नेचुरल मेलाटोनिन और कॉम्प्लेक्स कार्ब्स होते हैं, जो दिमाग में सेरोटोनिन बढ़ाते हैं. सेरोटोनिन मन को शांत करता है और कोर्टिसोल कंट्रोल करता है.
4. गर्म दूध
दादी-नानी का ये नुस्खा आज भी कारगर है. रात में सोने से पहले गर्म दूध पीने से दिमाग शांत होता है, स्ट्रेस कम होता है और नींद की क्वालिटी सुधरती है.
5. बादाम और कीवी
बादाम में मेलाटोनिन और मैग्नीशियम होता है जो नींद के लिए फायदेमंद है. वहीं विटामिन-C और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर कीवी खाने से भी गहरी और सुकून भरी नींद आती है.
इसे भी पढ़ें:-BEL में प्रोबेशनरी इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और लास्ट डेट