पंजाब की नई कैबिनेट का हुआ एलान

पंजाब। पंजाब की नई कैबिनेट तय हो गई है। राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित रविवार शाम साढ़े चार बजे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट के मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे। शनिवार दोपहर राज्यपाल से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने मंत्रियों की शपथ ग्रहण के लिए राज्यपाल से समय मांगा था। राज्यपाल की तरफ से रविवार शाम 4:30 बजे का समय तय किया गया है। इस बीच नए मंत्रिमंडल में शामिल चेहरों को लेकर सोशल मीडिया पर अनुमान लगाए जाने लगे हैं वहीं दूसरी ओर शुक्रवार रात दस बजे नई दिल्ली में राहुल गांधी के आवास पर मुख्यमंत्री चन्नी, पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिद्धू, उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा और गोपी सोनी की मौजूदगी में मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिया गया। माना जा रहा है कि नए मंत्रिमंडल में पांच पूर्व मंत्रियों को जगह नहीं दी गई है जबकि 7 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। इनमें परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और संगत सिंह गिलजियां के नाम प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *