भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ: पीएम मोदी ने राष्ट्र नायकों को किया याद, कहा- उनका साहस बना रहेगा प्रेरणा

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर इसमें हिस्सा लेने वाले राष्ट्रनायकों और अमर सेनानियों को याद करते हुए स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस और दृढ़ संकल्प को लेकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आंदोलन में भाग लेने वालों का साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा।

पीएम मोदी ने राष्ट्रनायकों को कैसे किया याद
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा कि ऐतिहासिक ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वाले सभी लोगों को याद करते हैं। उनका साहस हर भारतीय के लिए हमेशा प्रेरणा बना रहेगा। महात्मा गांधी के नेतृत्व से प्रेरित होकर ‘भारत छोड़ो’ के आह्वान ने हमारे स्वतंत्रता संग्राम में नई ऊर्जा का संचार किया और औपनिवेशिक शासन से मुक्त होने के हमारे लोगों के अटूट संकल्प को दर्शाया।

उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में असंख्य ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों ने जेल यातनाएं सहीं, संघर्ष किया और अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष केवल राजनीतिक स्वतंत्रता के लिए नहीं था, बल्कि एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए था, जिसकी नींव सत्य, अहिंसा, लोकतंत्र, समानता और राष्ट्रभक्ति जैसे मूल्यों पर हो। स्वतंत्रता के अमृतकाल में उन महान सेनानियों का स्मरण हमें यह प्रेरणा देता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए हम अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक आदर्शों को निरंतर मजबूत करते रहें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *