पुलिस महकमे में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने किया व्यापक फेरबदल

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल किया है। विशेष आयुक्त स्तर के 11 पुलिस अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वहीं 29 पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। राजधानी के 15 जिलों में से सात जिला पुलिस उपायुक्त का एक साथ तबादला कर दिया गया है। इसमें से तीन जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त को जिम्मेदारी दी गई है। वर्तमान में तीन जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त तैनात हैं। अब छह जिलों में महिला पुलिस उपायुक्त जिम्मेदारी संभालेंगी। दिल्ली पुलिस में यह पहली बार हुआ है, जब छह जिला पुलिस उपायुक्त महिला अधिकारी होंगी। विशेष आयुक्त ऑपरेशन एंड लाइसेंसिंग के पद पर तैनात मुक्तेश चंद्र को विशेष आयुक्त टेक्नोलॉजी और मीडिया सेल डिवीजन में तबादला किया गया है। विशेष आयुक्त मुख्यालय के पद पर तैनात सुंदरी नंदा को विशेष आयुक्त ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन बनाया गया है। विशेष आयुक्त दीपेंद्र पाठक को विशेष आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर जोन-1 बनाया गया है। इससे पहले वह इंटेलिजेंस में तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *