यमुनोत्रीधाम की ऊंची चोटियों पर हुई बर्फबारी

उत्तराखंड। उत्तराखंड चारधाम यात्रा रूट फिलहाल सुचारू हैं। वहीं आज सुबह से राजधानी देहरादून सहित राज्य के लगभग सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहा। हालांकि दोपहर एक बजे बाद दून के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। यमुनोत्री धाम की ऊंची चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गईं हैं। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम साफ बना हुआ है। यहां धूप खिली हुई है। जिले में चारधाम यात्रा सुचारू है। उधर यमुनोत्रीधाम सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार देर रात बारिश की बौछारों के साथ बुधवार को मौसम साफ हो गया। यहां भी चटख धूप निकली हुई है। यमुनोत्रीधाम के ऊपर बंदरपूंछ, सप्त ऋषि कुंड में बर्फबारी भी हुई है। यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में भी यात्रा सुचारू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *