अरब सागर में बन रहे दवाब क्षेत्र ने लिया शाहीन चक्रवात का रूप

मुंबई। मौसम विभाग ने बताया कि अरब सागर में बने दवाब के क्षेत्र ने अब शाहीन का रूप ले लिया है और आज शाम तक इसके एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। राहत की बात यह है कि यह चक्रवात भारतीय समुद्री तट से दूर जा रहा है। उत्तर-पूर्वी अरब सागर और इसके आस पास बनने वाला चक्रवाती तूफान शाहीन 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अब अरब सागर के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र की ओर बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार यह दवाब 12 घंटों के भीतर चक्रवात का रूप ले लेगा और 36 घंटो के भीतर पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़कर पाकिस्तान के मकरान की तरफ चला जाएगा। इसके बाद इसके वापस से दक्षिण-पश्चिम की दिशा लेते हुए ओमान की खाड़ी की ओर होते हुए ओमान के तट की ओर जाएगा, जहां से यह चक्रवात कमजोर पड़ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *