सौभाग्य और उम्र बढ़ाने वाला है ये पौधा…

वास्‍तु। चीनी वास्तु को फेंगशुई के नाम से जाना जाता है। भारतीय वास्तु की तरह फेंगशुई में भी नकारात्मकता को दूर करके सकात्मकता को बढ़ावा दिया जाता है, ताकि जीवन में तरक्की और खुशहाली बनी रहे। चीनी वास्तु में समस्याओं के समाधान हेतु और जीवन में सुख-समृद्धि एवं संपन्नता लाने के लिए फेंगशुई प्रतीकों का प्रयोग किया जाता है। इसी तरह से फेंगशुई में बांस का पौधा लगाने को भी बहुत ही शुभ माना जाता है। यह पौधा बहुत तेजी के साथ बढ़ता है और साथ ही बहुत मजबूत भी होता है, इसलिए बांस के पौधे को तरक्की सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। बांस का पौधा नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है। इसे घर या कार्यक्षेत्र में लगाकर आप जीवन में तरक्की और सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि किस तरह बांस के पौधे को लगाकर फायदा पा सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार यदि आप हरे बांस का पौधा घर या ऑफिस में जहां भी लगाते हैं उस स्थान की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। जहां घर के सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है और क्लेश से मुक्ति मिलती है तो वहीं ऑफिस में यह पौधा लगाने से तरक्की प्राप्त होती है। आपके घर में जिस स्थान पर परिवार के सभी सदस्य एक साथ बैठते हो वहां पर पूर्व दिशा में बांस का पौधा लगाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम भाव और तालमेल बढ़ता है और सौभाग्य जाग्रत होता है। यदि घर में आर्थिक सम्पंन्नता और सुख-शांति लाना चाहते हैं तो इसके लिए बांस के पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इस स्थान पर बांस का पौधा लगाने से बहुत शुभ फल की प्राप्ति होती है। यदि जीवन में धन की कमी महसूस हो रही हो तो इसे दूर करने के लिए 6 बांस के डंठल का पौधा लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार छह बांस के डंठल वाला पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। दो बांस के डंठल का पौधा लेकर उसे लाल रिबन में लपेट कर एक जल भरे हुए कांच के बर्तन में रख दें। इसे घर की पूर्व, पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में रखें। इससे पति-पत्नी के संबंध मजबूत होते हैं। शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, रचनात्मकता और लेखन आदि कार्यों में सफल होने के लिए बांस के पौधे को स्टडी रूम में लगाना चाहिए। इसके लिए चार बांस के डंठल वाला छोटा पौधा लगाना बहुत शुभ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *