डेंगू से पीड़ित महिलाओं को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग अब देगी बेहतर सुविधा

नई दिल्‍ली। डेंगू से पीड़ित महिलाओं को फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग अब बेहतर सुविधा देगी। इसके लिए बीके नागरिक अस्पताल में आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड बनाया गया है। जिले में लगातार डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार तक जिले में कुल 124 मरीजों की संख्या है। वहीं मलेरिया से पीड़ित मरीजों की कुल संख्या नौ है। उप चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाए गए हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपील की जा रही है कि गमलों, टायर व गड्ढों आदि में पानी नहीं जमने दें। अपने आसपास साफ सफाई रखें। वहीं बीके अस्पताल में महिलाओं के लिए पहले से ही अलग वार्ड हैं। लेकिन मौजूदा समय में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते उन्हें पुरुष या सामान्य वार्ड में भर्ती कर दिया जाता है। कई बार महिला वार्ड में पुरुष को भर्ती करना पड़ जाता है। इससे मरीजों को परेशानी होती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन्हीं परेशानियों को दूर करने के लिए आइसोलेशन वार्ड में अलग से आठ बेड का महिला डेंगू वार्ड बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *