तेजी से झड़ रहे हैं बाल? अपनाएं यह तरीका

Hair Care: आजकल बाल झड़ना बहुत कॉमन हो गया है। मौसम बदलना, टेंशन, रात में कम सोना, जंक फूड और शरीर में पोषक तत्वों की कमी, ये सब मिलकर बालों को कमजोर कर देते हैं। कभी-कभी हार्मोनल बदलाव भी वजह होती है।लोग घने बालों के लिए 10 तरह के तेल और घरेलू नुस्खे लगाते हैं, पर सच ये है कि किसी एक चीज से बाल जादू की तरह घने नहीं होते। इसके लिए 3 चीजों पर काम करना पड़ता है।

सबसे पहले – अपनी प्लेट ठीक करें

बालों को प्रोटीन और खून चाहिए। अगर शरीर में ही पोषण नहीं है तो तेल क्या करेगा?

  • क्या खाएं: दाल, चना, राजमा, अंडा, पनीर, दूध-दही, हरी सब्जियां, फल, बादाम-अखरोट, अलसी-चिया सीड्स।
  • क्या न करें: वजन कम करने के लिए क्रैश डाइटिंग बिल्कुल न करें। खाना कम करोगे तो सबसे पहले बाल झड़ेंगे। प्रोटीन और आयरन की कमी बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजह है।
  • सप्लीमेंट का चक्कर: बिना टेस्ट के YouTube देखकर बायोटिन, आयरन की गोलियां मत खाना शुरू कर दो। ज्यादा विटामिन भी बाल झड़ा देता है। शक है तो डॉक्टर से पूछें।

तेल लगाएं, पर सही तरीके से

  • तेल से बालों का रूखापन कम होता है, मजबूती आती है, पर तेल गंजापन का इलाज नहीं है।
  • हफ्ते में 2 बार नारियल या जो सूट करे वो हल्का तेल लगाएं।
  • चम्पी करते वक्त नाखूनों से जोर-जोर से न रगड़ें, हल्के हाथों से मसाज करें।
  • जेंटल शैम्पू यूज करें, हर वॉश के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं।
  • गीले बालों को तौलिए से जोर से मत रगड़ें। हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर का हीट बालों को तोड़ देता है, कम इस्तेमाल करें।

बाल बांधने का तरीका बदलें

  • हमेशा टाइट पोनीटेल, जुड़ा या चोटी बांधे रखना भी बाल झड़ने की बड़ी वजह है। इससे जड़ पर खिंचाव पड़ता है और आगे से बाल उड़ने लगते हैं। इसे Traction Alopecia कहते हैं।
  • कोशिश करें बालों को ढीला बांधें और रोज एक ही हेयरस्टाइल न रखें।

कब डॉक्टर के पास जाना जरूरी है?

  • अगर ये लक्षण दिखें तो सिर्फ घरेलू नुस्खों में टाइम वेस्ट मत करें:
  • कंघी में गुच्छा भर बाल आना
  • सिर में खाली पैच दिखना
  • मांग चौड़ी होना या हेयरलाइन पीछे जाना
  • महीनों तक लगातार बाल पतले होते जाना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *