भाजपा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर लहराएगी जीत का परचम: अनुराग ठाकुर

हिमाचल प्रदेश। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में भाजपा एकजुटता से केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के दम पर जीत का परचम लहराएगी। अर्की में जनसभा के दौरान भाजपा प्रत्याशी रतनपाल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप सब यहां आएं, आप सब रतनपाल हो, आप हजारों की संख्या में आए जिससे हमारी ताकत स्पष्ट है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कांग्रेस परिवार की पार्टी। पड़ोसी राज्य में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की भाषा अपनी ही पार्टी के लिए ठीक नहीं है। कांग्रेस की कार्यशैली ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सरकार ने प्रदेश वासियों को एंबुलेंस दी और केंद्र की मोदी सरकार ने पशुओं को एंबुलेंस दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में बिचौलिये खत्म किए और आज सीधा जनता का पैसा लोगों के खाते में आ रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जगत प्रकाश नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो व्यक्ति अर्की के लिए चुना है, उसको हमें जीता कर विधानसभा में भेजना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *