उपचुनाव के लिए अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश के संसदीय क्षेत्र मंडी और अन्य तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन 15 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने नामांकन पत्र भरा। कांग्रेस के सुंदर सिंह ठाकुर (कवरिंग) राष्ट्रीय लोक नीति पार्टी अंबिका श्याम, भारतीय जनता पार्टी से प्रियंता शर्मा ने (कवरिंग) सुभाष मोहन और अनिल कुमार ने निर्दलीय परचा भरा। फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर और जीत कुमार ने कवरिंग नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसी तरह अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रतन सिंह पाल और निर्दलीय जीतराम ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर, भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक, चेतन बरागटा, सुमन कदम और केवल राम नेगी ने निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है। मंडी संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा 8 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में 7, अर्की में 4 और जुब्बल कोटखाई में 5 उम्मीदवारों ने परचा भरा है। प्रत्याशियों के नामांकन की छंटनी 11 अक्टूबर को होगी। 13 तक प्रत्याशी अपने नाम वास ले सकेंगे। 28 अक्तूबर की शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा। सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना और परिणाम दो नवंबर घोषित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *