जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने स्वभाव में नरमी बरतनी होगी, तभी सफलता मिल पाएगी, नहीं तो आप अपने बनते हुए कामों को अपने स्वभाव के कारण बिगाड़ सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बिजनेस के मामले में उत्तम लाभ देने वाला रहेगा। संतान की ओर से आपको आज कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण मन मे प्रसन्नता रहेगी। आज कुछ व्यवसाय की यात्रा भी करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहेगा। विद्यार्थियों को आज बौद्धिक मानसिक भार से छुटकारा मिलता दिख रहा है, जिसके कारण आप अपने आपको स्वतंत्र महसूस करेंगे। परिजन आज आपसे कुछ दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति की डिमांड कर सकते है, जिसको आप खुश होकर पूरा करेंगे। व्यापार में आज आपको कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जो आपको आर्थिक मजबूती देगा। सायंकाल के समय आज आपके जीवन साथी व संतान के साथ कहीं घूमने फिरने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्य क्षेत्र में आज आपको धन को लेकर अपने किसी सहयोगी से कोई विवाद विवाद नहीं करना है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको शासन द्वारा भी सम्मानित किए जाने की प्रबल संभावना है। यदि आज आप किसी बैंक संस्था व किसी व्यक्ति से कर्ज लेने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, क्योंकि उसे उतार पाना आपको मुश्किल होगा। आज आपकी किसी ऐसे मित्र से मुलाकात होगी, जिसकी आप लम्बे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके कारण आपक मन प्रसन्न होगा। आज यदि किसी नए कार्य को करें, तो जीवनसाथी से सलाह अवश्य लें।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको नौकरी में कोई ऐसा कार्य सौंपा जा सकता है, जिसके लिए आपको अपने सहयोगी के साथ की आवश्यकता होगी। यदि आज आपका अपने किसी साथी से कोई वाद-विवाद पनते तो आपको उसमें चुप रहना ही बेहतर होगा। सायंकाल के समय आज आपको यदि किसी यात्रा पर जाने के योग बने, तो आपके सतर्क रहना होगा, क्योंकि इसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज का दिन ससुराल पक्ष से भी आपको धन लाभ करवा सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है, लेकिन यदि आज आप अपने व्यापार में किसी निर्णय को ले,तो किसी के बहकावे में आकर ना लें। यदि आपने ऐसा किया, तो आपको आगे चलकर उस निर्णय के लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपको अपने मन मे नकारात्मक विचारो को नही लाना है। आज दिन का कुछ समय आप अध्यात्म के कार्यों में व्यतीत करेंगे। संतान के विवाह मे यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह आज समाप्त होगी, इसके कारण परिवार के सदस्यो में भी प्रसंता रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए अन्य जिलों की तुलना में शांति भरा रहेगा। पुराने मित्रों के मिलने से आज नई आशाओं का संचार होगा व आप अपने मित्रों के साथ किसी पार्टी का भी मन बना सकते हैं। आज आप अपने किसी परिजन की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में आज वृद्धि होगी, जिनसे आपको संतुष्टि मिलेगी। सायंकाल के समय किसी विद्वान प्रशंसक के मिलने से रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे, जो लोग रोजगार के लिए भटक रहे हैं, उनको आज कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान के विवाह के प्रस्ताव को आज आप मंजूरी दे सकते हैं।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज आपके ऊपर कार्य का भार कुछ अधिक हो सकता है, इसके कारण आपको अपने कुछ कार्यों को आगे समय के लिए टालना होगा, लेकिन ध्यान दें यदि कोई कार्य कानूनी हो, तो उसे बिल्कुल भी ना टालें, नहीं तो उसमें आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के लिए यदि आज कोई निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, नहीं तो भविष्य में वह आपको मुसीबत में डाल सकता है। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज आपके लिए कुछ ऐसी विपरीत परिस्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं, जिनको देखकर आपको हैरानी होगी। आज आपकी कोई बनती हुई डील आपके हाथ से निकल सकती है, इसलिए यदि आपके मन में कोई आइडिया है, तो उसे तुरंत आगे बढ़ाएं और किसी से सांझा ना करें, नहीं तो आपके शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, तो उसे किसी से सोझा ना करें, नहीं तो आपके शत्रु उसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग व सानिध्य आज आपको प्राप्त होता दिख रहा है। संतान को अच्छे कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य अथवा जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है, जिसके कारण खर्च भी करना पड़ेगा। सायं काल का समय आप किसी धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी किसी रसूखदार व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका आपको अपने बिजनेस में लाभ मिलेगा। यदि आज किसी से धन का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना करें क्योंकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए कुछ यादगार पल लेकर आएगा। आज आप किसी ऐसे कार्य को करेंगे, जो आपको हमेशा याद रहेगा। व्यवसायियों को व्यापार से धन की आमदनी रुक-रुक कर होती दिख रही है, जिसके कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे। आज आपको कोई उपहार व सम्मान भी मिलता दिख रहा है। बिजनेस में आज आपकी सोची हुई योजनाएं पूर्ण होंगी, जिनसे आपको संतोषजनक लाभ अवश्य होगा। किसी महिला मित्र से आज आपको अचानक धन लाभ मिलता दिख रहा है। सायंकाल के समय आज आप अपने पिताजी से किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा कर सकते हैं।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपनी संतान के भविष्य की योजनाओं के लिए पास व दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। इस यात्रा पर जाएं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि ऐसा हो, तो सावधान रहें। आज परिजन व मित्र आपकी इच्छा को समझेंगे, लेकिन फिर भी किसी कार्य की पूर्ति में विलंब होने पर वह आप से नाराजगी जता सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा। आज सुबह से ही घर व कार्य क्षेत्र के जरूरी कार्य को लेकर आज भागदौड़ बनी रहेगी, जिसके कारण आपको सायंकाल के समय कुछ थकान का अनुभव करेंगे। किसी मांगलिक व धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को यदि किसी कोर्स में दाखिला लेना है, तो उसके लिए दिन अति उत्तम रहेगा। रोजगार की दिशा में प्रयास कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिसके कारण वह अपनी आर्थिक स्थिति को संभालने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *