अंतिम जलेब में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे देवलू

हिमाचल प्रदेश। ढालपुर में अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के छठे दिन ढोल-नगाड़ों की थाप पर शाही अंदाज में भगवान नरसिंह की जलेब निकाली गई। जलेब में ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलू झूमे। यह दशहरा की अंतिम जलेब थी। करीब पौने पांच बजे राजा की चानणी से देवताओं के साथ जलेब का सिलसिला शुरू हुआ। जलेब में महाराजा कोठी के आराध्य देवता जमदग्नि ऋषि, हवाई के जमदग्नि, रैला के लक्ष्मी नारायण, वीरकैला, जोंगा के देवता महावीर, कमांद के देवता वीर कैला, खल्याणी के देवता पांचवीर पालकी के साथ चले। बीच में भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार महेश्वर सिंह पालकी में सवार रहे। नरसिंह भगवान की दशहरा उत्सव में पांच दिन जलेब निकलती है। जलेब के माध्यम से नरसिंह भगवान पूरे ढालपुर मैदान में रक्षा सूत्र बांधते हैं। देवलुओं ने लोकगीतों पर झूमकर दशहरा की रौनक को बढ़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *