अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत हुई स्थगित

नई दिल्ली। अखिल भारतीय किसान यूनियन की 26 अक्टूबर को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। अब इसे 22 नवंबर को कराने का फैसला लिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस निर्णय की जानकारी लेते हुए बताया कि लखनऊ में भी महापंचायत होगी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के विरोध प्रदर्शन के 11 महीने पूरे होने पर 26 अक्टूबर को दिल्ली के बॉर्डर पर महापंचायत करने का फैसला किया गया था। इसी के साथ किसान संगठन द्वारा कुंडली बार्डर पर हुई हत्या की जांच सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश से कराने की मांग दोहराई गई। एसकेएम के नेता बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, गुरनाम सिंह चढ़ूनी, हन्नान मोल्ला, जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोगिंदर सिंह उगराहां, शिवकुमार कक्का जी, युद्धवीर सिंह ने एक संयुक्त बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि जगह-जगह से शहीद कलश यात्राएं निकल रही हैं और केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग जोर पकड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *