सामूहिक रूप से राजभवन में मनाया गया करवाचौथ का पर्व…

असम। असम की प्रथम महिला प्रेम मुखी ने रविवार को राजभवन में कई विशिष्ट महिलाओं के साथ सामूहिक रूप से करवा चौथ का त्योहार मनाया। इसमें सीएम हिमंत बिस्व शर्मा की पत्नी रिनिकी भूया शर्मा, अभिनेत्री आइमी बरूआ व गुवाहाटी की 50 विशिष्ट महिलाएं शामिल हुईं। चंद्र दर्शन व पूजन के पहले शाम साढ़े तीन बजे से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसे संबोधित करते हुए राज्यपाल प्रो. जगदीश मुखी की पत्नी प्रेम मुखी ने सभी उपस्थित मेहमानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि करवा चौथ एक प्राचीन त्योहार है। यह हर वर्ष कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं यह निर्जला व्रत अपने पति की कुशलता और दीर्घायु के लिए रखती हैं। करवा चौथ का व्रत पहले विशेष रूप से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता रहा, लेकिन आजकल यह कमोबेश सभी राज्यों में भी मनाया जाने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *