राशि के अनुसार खरीदेंगे घर, तो आएगी जीवन में सुख समृद्धि

वास्तु। हर व्यक्ति की तीन मूल आवश्यकताएं होती हैं रोटी, कपड़ा और मकान। इसी के लिए सब इतनी मेहनत करते हैं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के सकारात्मक ऊर्जा कि बहुत आवश्यकता होती है और यह ऊर्जा आपको आपके निवास स्थान से प्राप्त होती है। जब आप कभी कोई घर किराये पर या खरीदने के लिए देखने जाते हो तो आपको भी आभास हुआ होगा, सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का। सकारात्मक ऊर्जा वाले निवास स्थान में चारों ओर माहौल खुला और हल्कापन लिए महसूस होगा। वहीं नकारात्मक ऊर्जा वाले निवास स्थान में आपको भारीपन स लगने लगेगा। पर यह जरूरी नहीं कि जो चीज आपको महसूस हुई हो वो दूसरों को भी लगेगा। इसका कारण हैं, प्रत्येक व्यक्ति कि शारीरिक ऊर्जा अलग होती है और इसका संबंध राशियों से भी होता है। अगर आप भी घर लेना चाह रहे हैं तो आपको अपनी राशि के अनुसार घर का चयन करना चाहिए। राशि के अनुसार घर चुनने से आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे, यदि किसी कारणवश नए घर का निर्माण करना संभव नहीं है, तो अधिक से अधिक अपने शुभ रंगों का प्रयोग कर आप घर को वास्तु दोष रहित कर सकते हैं। मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर में रहना अत्यंत शुभ हैं। यदि आप यहां रहते हैं तो आपके व्यक्तित्व में विकास होगा। आप अपने घर में ब्राइट रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे लाल, पीला, गुलाबी रंग आपको सुबह फल देगा। वृषभ: वृषभ राशि के जातकों के लिए दक्षिण-पूर्व मुखी घर शुभ है। यह आपके वैवाहिक जीवन में स्नेहशीलता बनाए रखेगा। आपको अपने घर की दीवारों और कमरों में गुलाबी और सफेद रंग का प्रयोग करना चाहिए। बेडशीट, पर्दे नीले रंग के प्रयोग कर सकती हैं। स्फटिक श्रीयंत्र की स्थापना करने से वास्तुदोषों में कमी आएगी। मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए उत्तर मुखी भवन का चयन करना उन्नतिकारक और शुभप्रदायक रहेगा। घर की शुभता बढ़ाने के लिए आप घर में हल्का हरा व हल्के नीले रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूजन कक्ष में हरे रंग का विशेष रुप से प्रयोग कराना शुभ रहेगा। घर की यह दिशा आपको हमेशा सुख समृद्ध बनाए रखेगी। कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए उत्तर-पश्चिम दिशा का घर उत्तम रहेगा। इसके साथ आपको अपने घर में सफेद या क्रीम रंग करवाना चाहिए, यह आपको शुभ फल देगा। इसके अतिरिक्त आपको अपने कमरे के उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा के कोने में पानी का घड़ा या बहते हुए पानी का चित्र अवश्य लगाना चाहिए। सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए पूर्व मुखी घर उत्तम रहेगा। यदि आप पूर्व मुखी घर में रह रहे हैं तो आपको वहाँ नारंगी, सिल्वर और गोल्डन येलो रंग का प्रयोग करना चाहिए। इस दिशा के घर में आपको अपनी रसोई दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) दिशा में बनानी चाहिए। यह आपको आरोग्यता, आत्मविश्वास, उच्चपद और उन्नति देगा।कन्या: कन्या राशि के जातकों के लिए उत्तर मुखी घर में निवास करना सुख-सौभाग्य, धन, धान्य और जीवन में बढ़ोतरी देगा। अपने घर को रंगने के लिए हल्के हरें, हल्के नीले, गुलाबी और क्रीम रंगों का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। इसके साथ ही अपने घर की उत्तर दिशा में थोड़ा खाली स्थान अवश्य रखें। यह आपको आर्थिक क्षेत्रों, वाणी और शिक्षा-अध्ययन कार्यों में शुभता देगा। तुला: तुला राशि के जातक दक्षिण-पूर्व मुखी घर का चयन करें। और अपने घर को क्रीम, गुलाबी व हल्के नीले रंगों से संवारें। ऐसा करने से आपका भाग्य चमकेगा। पूजन कक्ष की दीवारों पर हरा रंग करवाना शुभ रहेगा। दक्षिण-पूर्व मुखी दिशा की शुभता प्रेम संबंधों में सफलता, सुखद दांपत्य जीवन और वाहनों से कष्ट से बचाती है। इस प्रकार का घर सदस्यों के लिए भाग्यशाली रहेगा। वृश्चिक: वास्तु शास्त्र के अनुसार वृश्चिक राशि के जातक को दक्षिण दिशा मुखी घर में निवास करना चाहिए। घर में रंग रोगन करने के लिए लाल, हल्का पीला और नारंगी रंग का विशेष रुप से प्रयोग करें। घर के दक्षिण कोने में भारी फर्नीचर रखने से वैभव की प्राप्ति होगी। धनु: उत्तर-पूर्व मुखी घर धनु राशि के जातकों के लिए विशेष शुभ रहेगा। घर को पीले, लाल व नारंगी रंग से रंगवाएं। यदि हो सके तो घर के ईशान कोण में चांदी के घड़े में पानी भरकर मोती की माला से सजाकर रखें। इससे आपके जीवन में सुख व शांति बनी रहेगी। मकर: मकर राशि के जातकों को पश्चिम मुखी घर में रहना चाहिए। इस दिशा में बना घर आपको उन्नति, सफलता, सुख-शान्ति देगा। इस दिशा में बने घर से आपके पैरों में दर्द एवं वायु विकारों से मुक्ति मिलेगी। वास्तु शुभता पाने के लिए आपको पूजन कक्ष में हरा रंग करवाना चाहिए। कुंभ: कुंभ राशि के जातकों के स्वामी ग्रह शनि है। शनि की शुभ दिशा पश्चिम दिशा है। अत: पश्चिम दिशा मुखी घर आपकी उन्नति के नये मार्ग खोलेगा। अपने घर में आसमानी व हल्का भूरा रंग कराते है तो यह अति शुभ रहेगा। इस दिशा में घर होने से नौकरी व आजीविका क्षेत्रों में सफलता मिलेगी तथा रोगों का शीघ्र निवारण होगा। मीन: मीन राशि के जातकों को उत्तर-पूर्व मुखी घर में रहना चाहिए। यह दिशा आपके लिए शुभ व भाग्यशाली रहेगा। पूजन कक्ष में पीला रंग कराना भाग्य प्राप्ति में सहयोग करेगा और इससे आपके घर की सुख-शांति बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *