अकेले में इन 5 फिल्मों को देखने की न करें भूल, डर से कांप उठेंगे आपके रुह

Horror Film: हॉरर फिल्में हमें डराती हैं क्योंकि उसमें हमें वो देखने को मिलता जो हम सोच भी नहीं सकते हैं. वे हमारे उस डर को बढ़ाती हैं जो हम अंदर दफन किए बैठे हैं. लेकिन, क्या होगा अगर ऐसी हॉरर फिल्में हों जो साबित करें कि डर वास्तव में हमारी गलतियों का परिणाम है? तो ऐसी कई फिल्में हैं. कई अच्छी हॉरर फिल्में बनी हैं. कुछ फिल्में पूरी तरह से स्लेशर मॉन्स्टर जैसी डरावनी हैं, जबकि कुछ मनोवैज्ञानिक तरीके से लोगों को डराती है. 

आज तक की सबसे डरावनी फिल्में
द एक्सॉर्सिस्ट-1973

कहा जाता है कि जब द एक्सॉर्सिस्ट मूवी रिलीज हुई थी तो लोग देखते समय डर के मारे बेहोश हो गए थे, इस फिल्म के डायरेक्टर का नाम विलियम फ्राइडकिन था ये फिल्म एक बच्ची के उपर आधारित है जिसके उपर भुत प्रेत का साया रहता है, जो काफी शक्तिशाली होती है.

इंसिडियस- द रेड डोर

लैम्बर्ट फैमिली के साथ एक जंगली सवारी के लिए तैयार हो जाएं, जो दोबारा शैतानों का सामना करता है. कहानी में दिखाया गया है कि डॉल्टन के कब्जे के नौ साल बाद चीजें बहुत बदल गई हैं. जोश और रेनाई का तलाक हो गया है और डॉल्टन कॉलेज जा रहा है. जब डॉल्टन आर्ट क्लास में डरावनी चीजें पेंट करना शुरू करता है, तो वे यादें वापस आ जाती हैं.

द कॉन्ज्यूरिंग-2013

इस फिल्म के डायरेक्टर जेम्स वॉन का कहना है कि एड और लोरेन वॉरेन के रियल लाइफ कहानी पर इस मूवी को  बनाया गया है, इस मूवी को देखते समय लोगों की धड़कने तेज हो जाती हैं और कहा जाता है कि इस मूवी को कोई भी अकेले बैठ के नहीं  देख  सकता है.  

हेरिडिटरी-2018

परिवारिक रहस्य पर बनी ये खतरनाक मूवी 2018 में रीलीज हुई थी, इस फिल्म के साउंड इफेक्ट और कैमरा एंगल की पुरी दुनिया में तारीफ किया जाता है, आज भी लोग इस मूवी को  अकेले नहीं देख पाते हैं 

इनसीडियस -2010

इनसीडियस नामक ये मूवी 2010 में रिलीज हुई थी इस मूवी में एक बच्चे की आत्मा एक डरावनी दुनिया में फस जाता है जिसे बचाने के लिए बच्चे के माता पिता कोशिश करते हैं इस फिल्म का एक एक सीन सांस रोक देने वाला है जो आपको पुरी तरह से डरा के रख देगा.

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *