Health tips: देशभर में गर्मी ने दस्तक दे दी है। गर्मी का मौसम तपती धूप, लू के थपेड़े लेकर आता है। इस मौसम में पसीना, डिहाइड्रेशन और लगातार थकान बढ़ती है। तेज होती गर्मी और बढ़ती हीटवेव के दौर में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। हाइड्रेट रहने के लिए लोग पानी पीते हैं लेकिन इससे शरीर को ठंडक नहीं मिलती। ठंडा पानी और बाजार के केमिकल भरे कोल्ड ड्रिंक्स तुरंत राहत तो देते हैं लेकिन असली ठंडक प्राकृतिक और देसी ड्रिंक्स का सेवन करके ही राहत पा सकते हैं। ये ड्रिंक्स न सिर्फ शरीर को अंदर से ठंडक देते हैं, बल्कि आपको दिनभर तरोताजा भी रखते हैं।
गर्मियों में ठंडक देने वाले 5 देसी ड्रिंक्स और उनकी रेसिपी
बेल का शरबत
गर्मी के मौसम में बेल का फल किसी प्राकृतिक औषधि की तरह माना जाता है। यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पेट को ठंडक देता है। बेल का शरबत गर्मी में लू से बचाता है। इसका सेवन पाचन तंत्र को मजबूत करता है और शरीर को ठंडा रखता है।
आम पन्ना
आम पन्ना गर्मी के मौसमी फल कच्चे आम से बनता है। यह पेय उत्तर भारत में गर्मियों की पहचान है। यह शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखता है। आम पन्ना लू से बचाता है, शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और पाचन में सुधार लाता है।
सत्तू का शरबत
बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू को गर्मियों का सबसे ताकतवर पेय माना जाता है। इसके सेवन से तुरंत ऊर्जा मिलती है। सत्तू का शरबत पेट को ठंडा रहने में मदद करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता।
छाछ या मट्ठा
भारतीय रसोई में छाछ को पाचन का सबसे अच्छा साथी माना जाता है। छाछ के सेवन से पाचन में सुधार होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और पेट की गर्मी कम करता है।
जलजीरा
यह मसालेदार पेय स्वाद और स्वास्थ्य दोनों का शानदार मेल है। इसका सेवन पाचन को बेहतर करता है। गैस और अपच से राहत मिलती है। साथ ही शरीर को तरोताजा रखता है।
गर्मियों में रखें इन बातों का ध्यान
धूप में निकलने से पहले शरीर को हाइड्रेट रखें।
ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाना खाने से बचें।
मौसमी फल, दही और हल्का भोजन डाइट में शामिल करें।
दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।
अगर इन देसी ड्रिंक्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल किया जाए, तो गर्मियों में पेट की गर्मी से राहत मिल सकती है और शरीर अंदर से ठंडा व स्वस्थ बना रहता है।
इसे भी पढ़ें:-शीतला अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व