भारत लोकतंत्र की है जननी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के शैक्षणिक सत्र 2021-22 का शुभारंभ बीते दिनों हुआ। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही पत्रकारिता एवं जनसंचार के विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे तथ्यों के आधार पर खबर बनाएं और अपनी रिपोर्टिंग से सकारात्मक व रचनात्मक संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मीडिया लोकतंत्र को सशक्त बनाता है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हमारी सभ्यता, संस्कृति और विचारों में लोकतंत्र है। विश्व में भारत का लोकतंत्र सबसे समृद्ध है। संविधान के सहारे भारतीय लोकतंत्र ने विकास और समृद्धि की यात्रा तय की है। आज पूरा देश स्वतंत्रता की हीरक जयंती मना रहा है। सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में व्यापक प्रगति हो रही है। पूरी दुनिया हमारी कर्मठता, नवाचार, संकल्प शक्ति और सामूहिक शक्ति से परिचित है। आजादी के आंदोलन के इतिहास की तरह आजादी के बाद की 75 वर्षों की यात्रा, भारतीयों के परिश्रम, इनोवेशन और उद्यमशीलता का प्रतिबिंब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *