जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 2 नवंबर को हो सकती है बारिश और बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर। सर्दी बढ़ने के साथ जम्मू-कश्मीर के अधिकांश जिलों में रात्रि के तापमान में गिरावट हो रही है। लेह में माइनस तापमान के साथ कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। कश्मीर के भी कई हिस्सों में सर्दी ने जोर पकड़ा है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे चला गया है। मौसम साफ रहने से खुश्क सर्दी भी बढ़ने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। शनिवार को मौसम फिलहाल साफ रहेगा। लेह में रात्रि के तापमान में गिरावट जारी है। यहां बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का तापमान9.0 डिग्री सेल्सियस रहा। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में भी बीती रात का न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से कई डिग्री कम है। इसी तरह गुलमर्ग में बीती रात का न्यूनतम शून्य डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी श्रीनगर में रात्रि तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार को मौसम साफ रहा। दिन में ठंडक बढ़ने से सूर्य की गर्मी का अहसास कम हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *