संतरा विक्रेता हरेकाला हजब्बा को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से किया गया सम्मानित

कर्नाटक। कर्नाटक के मंगलूरू के एक संतरा विक्रेता हरेकाला हजब्बा को भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा। हजब्बा को यह सम्मान ग्रामीण शिक्षा में अपने योगदान के लिए दिया गया है। 66 वर्षीय हजब्बा को एक स्कूल की स्थापना करके ग्रामीण शिक्षा में क्रांति लाने के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उन्होंने मंगलूरू के हरेकाला-न्युपदपु गांव में एक स्कूल का निर्माण किया था। इस स्कूल में फिलहाल गांव के आर्थिक रूप से कमजोर और संसाधनों से वंचित 175 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *