जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको अपनी संतान को दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सायंकाल के समय आज आपको मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं। आज व्यापार में आपका कहीं से लंबे समय से रुका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की महत्वकाक्षाओं की पूर्ति करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान आ सकते हैं, जिन्हें आप अपने पिताजी के सहयोग से सुलझाने में सफल रहेंगे। आज आपको अपने व्यापार में किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा नहीं करना है। यदि आपने ऐसा किया, तो वह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो आज वह किसी गुरुजन की मदद से समाप्त होंगी। आज आपके पारिवारिक खर्चे बढ़ने के कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। यदि पिछले कुछ समय से परिवार में कोई कलह कार्य चल रही थी, तो वह भी आज समाप्त होगी, लेकिन आज आपको जीवनसाथी की बात सुननी और समझनी होगी, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में भी आज परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिसके कारण आपको कार्य करने में आसानी होगी। प्रेमजीवन में नई नवीनता और मधुरता आएगी। आज आपको किसी कार्य के लिए जोखिम लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें, क्योकि इसमें आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी और चले आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। संतान के प्रति आश्वस्त रहेंगे। कार्य क्षेत्र में आपकी प्रतिभा आपको उचित मुकाम दिलवाएगी।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। निजी प्रयासों के बल पर आप सफलता अर्जित करेंगे। किसी यात्रा पर जाने में खर्च अधिक होगा, जिससे आर्थिक स्थिति पर थोड़ा दबाव रह सकता है। मानसिक रूप से थोड़ा तनाव में होंगे और थोड़ा शारीरिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में दिनमान आपके अनुकूल रहेगा।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज काम के सिलसिले में किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। मन खूब प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कार्य क्षेत्र में शॉर्टकट अपनाने की बजाय अपने उसूलों पर चलने का प्रयास करें। पारिवारिक जीवन में थोड़ी अशांति रह सकती है। हालांकि माता पिता के स्वास्थ्य में पहले के मुकाबले सुधार आएगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन और पेशेवर जीवन दोनों के लिए काफी बेहतर रहेगा और दोनों के बीच तालमेल भी अच्छा रहेगा। सुख की अनुभूति होगी। कार्य क्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। हालांकि आपके ट्रांसफर के योग बन सकते हैं। अपने काम पर फोकस रखना आपके लिए आवश्यक होगा। आज के दिन यात्रा करने से बचें और सहयोगियों पर अधिक विश्वास ना करें। अपने गुस्से को नियंत्रण में रखें।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज के दिन भाग्य आपके साथ खड़ा नजर आएगा, इसलिए जो काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें थीं, वह पूरी होने लगेंगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी, लेकिन अनियमित या उल्टा सीधा खाने से स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इनका विशेष रुप से ध्यान रखें। हालांकि अपनी वाकपटुता और बुद्धि के बल पर आप अनेक चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे और इससे कई क्षेत्रों में आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज आप मानसिक रूप से थोड़े दबाव में रह सकते हैं और दांपत्य जीवन में तनाव आपको परेशान करेगा, हालांकि आमदनी के मामले में दिन बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहना आवश्यक होगा। व्यापार के सिलसिले में उत्तम लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों से संबंधों को बिगड़ने से आप को बचाना चाहिए।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आप प्यार के सागर में गोते लगाएंगे, लेकिन ध्यान रखें कि व्यर्थ के खर्चों से बचना आपके लिए आवश्यक होगा। अन्यथा इतनी समस्या हो सकती है कि बाद में आपको पछताना पड़े। आप का प्रियतम आपका पूरा सहयोग करेगा और एक दूसरे की भावनाओं को समझने से आपके प्रेम जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होगी। दांपत्य जीवन भी खुशियों से महका हुआ रहेगा। संतान से अच्छे परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में भी आप की धाक जमेगी।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आज के दिन अपने प्रेम जीवन में किसी तीसरे का हस्तक्षेप ना करने दें, अन्यथा आपके रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आमदनी के मामले में आप भाग्यवान रहेंगे और अच्छे लाभ की प्राप्ति होगी। विरोधियों से थोड़ा सचेत रहना आवश्यक होगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। पारिवारिक जीवन शांति पूर्ण रहेगा और कार्य क्षेत्र में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आज का दिन आपके लिए काफी हद तक अनुकूल रहेगा। प्यार के मामलों में सफलता मिलेगी। रोमांस के अवसर आएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में भी आज का दिन बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सा सचेत रहें। व्यर्थ के खानपान से समस्या हो सकती है। कार्य क्षेत्र में आज का दिन आपके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है, इसलिए सोच समझकर कार्य करें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति का संचार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *