जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपको ससुराल पक्ष से भी कोई ऐसा शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आपको धन लाभ होगा और आज आप अपने धन को भी बहुत सोच समझकर खर्च करेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी, लेकिन फिर भी आप अपने परिवार के सदस्यों के बढ़ते हुए खर्चों के कारण कुछ तनाव महसूस करेंगे और उन्हें कम करने की कोशिश करेंगे। यदि आज आप अपने व्यापार में अपने किसी पार्टनर से धन का लेनदेन करेंगे, तो वह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज के दिन जो लोग रोजगार की दिशा में प्रयासरत हैं, उनके लिए उत्तम रहेगा, क्योंकि उनके हाथ आज कुछ ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। यदि आज आपका कोई पुराना मित्र मिले, तो आपको उसे कुछ भी बोलने से पहले सोचना होगा, क्योंकि कहीं ऐसा ना हो कि उनको आपकी कोई बात बुरी लग जाए। आज आप परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में परेशानी के कारण परेशान रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज आपकी व्यावसायिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज विद्यार्थियों को अपने ध्यान को एकाग्र करके पढ़ाई में जुटना होगा, तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता हासिल कर सकेंगे अन्यथा उनको शिक्षा के क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज उनके पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। यदि आज आप अपने भविष्य में कुछ निवेश करें, तो उसे कुछ समय के लिए गुप्त रखें। यदि आपने वह बात किसी को बताई, तो वह आपके आपके परिवार के सदस्यों में विवाद करवा सकती है।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले यह करियर और पेशे के दृष्टिकोण से एक उत्कृष्ट दिन है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आप नई योजनाओं और उपक्रमों को लागू कर सकते हैं। आपको अपने अधिनस्थों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और पुराना भुगतान भी प्राप्त किया जा सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग के लिए अच्छा समय है। आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे और आपका दायरा भी बढ़ेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग का बिगड़ता स्वास्थ्य चिंता का कारण हो सकता है।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज आपको कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। चल रहे काम में बाधाएं आ सकती हैं और इसकी वजह से तनाव हो सकता है। आपके किसी करीबी का स्वास्थ्य आपको परेशान कर सकता है। धैर्य बनाये रखें। आर्थिक सन्दर्भ में काफी समय से आ रही कठिनाइयों से राहत मिलेगी और धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कोई पुराना दिया गया ऋण वापस प्राप्त हो सकता है, बशर्ते आप कुछ अतिरिक्त प्रयास करें। कार्य संबंधी यात्रा लाभकारी रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले छात्रों के लिए यह दिन शुभ है। छात्र प्रतियोगिताओं में अच्छा करेंगे और अपने इच्छित संस्थान में प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। पारिवारिक जीवन सुचारू रहेगा। आप में से कुछ कमीशन, वाहनों से संबंधित व्यवसाय और कृषि से अतिरिक्त आय प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कार्य स्थल पर बहुत अधिक तनाव और दबाव कुछ बेचैन कर सकता हैं। सहयोगियों के विश्वास प्राप्त कर आप आने वाले दिनों में शुभ प्रगति कर पायेंगे। मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें।

तुला राशि: तुला राशि वाले आपकी नौकरी के हालात में सुधार संभव है। किन्तु स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिनास्तों से विरोध हो सकता है। व्यापारिक एवं व्यावसायिक सन्दर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं। अत: सावधान रहें। आपको अपने भाई बहिनों से सहायता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। छोटी यात्राओं से अच्छा फल मिलेगा।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले छात्रों के लिए बेहतर समय है, यदि किसी बड़ी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता की संभावना बहुत अधिक है। जीवन साथी के साथ सुखद यात्रा का योग भी बन रहा है। साथ ही यदि बहुत लम्बे समय से संतान सुख से वंचित हैं, तो इससे बेहतर समय अब और जल्दी नहीं आने वाला जिसमें आप संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर सकते हैं। धन के मामले में समय सामान्य है, आप नए कार्यों का प्रारम्भ कर सकते हैं। यात्रा में थोड़ी सावधानी बरतें। धन तथा कीमती सामानों को सुरक्षित रखें। न्यायालय सम्बंधित मामले अभी थोड़ा लम्बा चल सकते हैं।

धनु राशि: धनु राशि वाले यह मिलाजुला परिणामों की अवधि होगी। आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं। यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है। सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे। व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे। आप बौद्धिक और शैक्षिक गतिविधियों के लिए तैयार रहेंगे। अचानक खर्च हो सकता है।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यावसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले नए संपर्क और संचार व्यवसाय को एक नवीन दिशा प्रदान कर सकते हैं। आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएं जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है। आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे। बहुत सारी गतिविधियां संपन्न हो सकती हैं और यात्रा भी लाभदायक होगी। बच्चों और प्रियजनों के साथ बिताया गया समय रिश्तों को मजबूत करेगा। आप अपनी सोच और सपने को अपने प्रेमी से साझा करेंगे जिससे आपके प्रेम संबंधों में गर्माहट आएगी।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज आप अपना काम करते हुए आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। मौद्रिक लाभ का संकेत है और आप आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी स्थापित कर सकते हैं। प्रॉपर्टी या वाहन में भी निवेश संभव है। प्रतिद्वंद्वी गतिविधि बढ़ेगी। किन्तु वह आपका कुछ बिगड़ नहीं पाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुत्पादक गतिविधियों पर समय व्यतीत करने से बचें अन्यथा कुछ अन्य काम आधे-अधूरे रह जाएंगे। पारिवारिक संबंधों में सुधार होगा और आप परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *