शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करेंगी ये 7 ड्रिंक्स, गैस्ट्रो एक्सपर्ट ने लिवर के लिए बताई बेस्ट

Health care: अक्सर आपने सुना होगा कि लिवर को डिटॉक्स करो, लेकिन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि लिवर खुद ही बॉडी का डिटॉक्स प्लांट है। उसे सफाई की नहीं, सही पोषण की जरूरत होती है। इंटरनल मेडिसिन और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी एक्सपर्ट डॉ. जोसेफ सलहब ने इंस्टाग्राम पर 7 ऐसी ड्रिंक्स बताई हैं, जो फैटी लिवर को कम करने और लिवर को हेल्दी रखने में मदद कर सकती हैं।

1. चिया सीड्स और नींबू पानी

1 चम्मच चिया सीड्स को रातभर पानी में भिगो दें, सुबह इसमें नींबू निचोड़कर पी लें। चिया से गट बैक्टीरिया को फाइबर मिलता है और नींबू का विटामिन C लिवर टिश्यू रिपेयर करता है।

2. ब्लूबेरी केफिर स्मूदी

ब्लूबेरी में एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट होता है और केफिर से प्रोबायोटिक्स। दोनों मिलकर आंतों और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखते हैं, जिससे लिवर पर लोड कम पड़ता है।

3. अनार और अदरक का जूस

अनार के पॉलीफेनोल्स लिवर सेल्स को डैमेज से बचाते हैं, तो अदरक के जिंजरोल्स सूजन कम करते हैं।

4. कॉफी में कोको

एक्सपर्ट के मुताबिक, लिवर पर सबसे ज्यादा रिसर्च कॉफी पर हुई है। यह फाइब्रोसिस, सिरोसिस और लिवर कैंसर के खतरे को कम कर सकती है। इसमें कोको मिलाने से फ्लेवेनॉल्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट और बढ़ जाते हैं।

5. तरबूज और अदरक का जूस

तरबूज में लाइकोपीन और पानी भरपूर है, जो हाइड्रेशन और मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए बेस्ट कॉम्बिनेशन है।

6. शहद वाली ग्रीन टी

ग्रीन टी में EGCG कैटेचिन होता है, जिस पर फैटी लिवर में फायदे को लेकर काफी रिसर्च हो चुकी है।

7. पुदीने वाली ब्लैक टी

ब्लैक टी के थियाफ्लेविन्स एंटीऑक्सीडेंट का काम करते हैं और पुदीना बिना चीनी के टेस्ट बढ़ा देता है।

इसे भी पढ़ें:-भारत की समुद्री ताकत को मिला नया हथियार, बिना इंसान के 1500 KM चला स्वदेशी ‘मातंगी’, हवा में इंसान को ले उड़ा ‘वरुणा’ ड्रोन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *