नए वर्ष के पहले दिन बन रहे हैं तीन शुभ योग…

नई दिल्‍ली। आज हम नए वर्ष में प्रवेश कर गए। वर्ष का प्रथम दिन होने के कारण 1 जनवरी 2022 वैसे भी बहुत खास है। लेकिन साल के पहले दिन में एक विशेष बात यह भी है कि इस अवसर पर तीन विशेष योग बन रहे हैं। 1 जनवरी 2022 को अमृतसिद्धि, गुरूपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। यह योग काफी शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि जो भी इन शुभ योग में कार्य करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी।

पौष महीना आरंभ होने के कारण सूर्य उपासना का इस महीने में बहुत महत्व है। मान्यता है कि यदि व्यक्ति इस महीने रोजाना सूर्यदेव की पूजा करे तो वह साल भर स्वस्थ और सम्पन्न जीवन व्यतीत करता है। ऐसे में नए साल की सुबह की शुरुआत भगवान सूर्य की उपासना से करनी चाहिए।

पौष मास में सूर्य पूजा करने से आपका भाग्योदय होगा। 1 जनवरी 2022 को ग्रहों की स्थिति बहुत शुभ है। नए वर्ष के पहले दिन ही सूर्य अपनी मित्र राशि में बुधादित्य योग बना रहा है। इस शुभ संयोग में किए गए कार्य में व्यक्ति को सफलता अवश्य मिलेगी।

नए साल के पहले ही दिन सूर्योदय तक अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। इसके अलावा 1 जनवरी को शाम को फिर से सर्वार्थसिद्धि योग बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि योग को काफी काफी अच्छा माना जाता है। इस दिन कोई भी कार्य करने से उसके परिणाम काफी अच्छे मिलते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *