ट्रेन में सफर करते समय जानिए किन बातों का रखें ध्‍यान….

नई दिल्ली। वैसे तो लोग कई तरह के वाहनों से सफर करना पसंद करते हैं, लेकिन सफर दूर का हो और आरामदायक सफर करने की इच्छा हो, तो लोग फिर ट्रेन से यात्रा करना ही पसंद करते हैं। रेल में सफर करने के दौरान कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं, जिनमें अच्छा खाना और शौचालय जैसी कई अन्य सुविधाएं शामिल हैं।

क्या आप जानते हैं कि ट्रेन में लगेज ले जाने को लेकर नियम हैं, शायद नहीं, तो चलिए हम आपको इस बारे में बताते हैं।

1. भारतीय रेलवे ने हर एक चीज को लेकर नियम बना रखे हैं, जिसमें से एक नियम ट्रेन में यात्रा के दौरान साथ में सामान ले जाने का है। जैसे बात अगर एसी क्लास की करें, तो आप एसी फर्स्ट क्लास में 70 किलोग्राम तक मुफ्त में सामान लेकर यात्रा कर सकते हैं। वहीं बात अगर चार्ज की करें, तो आप चार्ज देकर अधिकतम 150 किलोग्राम तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं।

2. आप सेकेंड क्लास में अगर सफर करते हैं, तो आप 35 किलोग्राम तक का सामान अपने साथ मुफ्त में ले जा सकते हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा सामान ले जाना चाहते हैं तो आप अधिकतम 70 किलोग्राम तक सामान कैरी कर सकते हैं।
3. वहीं अगर आप स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं, तो आप 40 किलोग्राम तक सामान अपने साथ ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता है। वहीं चार्ज देकर आप 80 किलोग्राम तक सामान अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं।
4. एसी टू टीयर में आप अपने साथ 50 किलोग्राम तक सामान मुफ्त में ले जा सकते हैं। वहीं चार्ज देकर आप अधिकतम 100 किलोग्राम तक का सामान ले जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *