आंखों को रखना है दुरुस्त तो करें ये…

योग। बढ़ता स्क्रीन टाइम खासतौर से आंखों की रोशनी पर असर डाल रहा है। आंखों की देखने की क्षमता पर स्क्रीन की ब्राइटनेस का असर पड़ रहा है। नतीजा यह है कि बहुत कम उम्र में भी लोग चश्मा लगाने पर मजबूर हो रहे हैं।

फिजिकल हेल्थ को बनाए रखने के लिए तो कई तरह के व्यायाम हैं, लेकिन सभी लोग आंखों के मामले में यह नहीं जानते कि किस तरह की एक्सरसाइज करके आंखों को सेहतमंद रखा जा सकता है। इन योगासन की मदद से आपकी आंखें ढलती उम्र में भी सेहतमंद बनी रहेंगी….

पलकें झपकाना- आंखों की मसल्स के लिए पलकों का झपकना बहुत जरूरी है, पर अक्सर लोग स्क्रीन देखते देखते पलकें झपकाना भूल जाते हैं। आप ध्यान की मुद्रा में बैठ जाएं। कुछ दूरी पर एक प्वाइंट तय करलें। उस बिंदू की तरफ देखते हुए आंखों को लगातार झपकाते रहें। ऐसा कम से कम पांच बार करें, इससे आंखों में जरूरी नमी बनी रहेगी।

हथेली से सिंकाई- आप अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रब करें। जब हथेलियों में थोड़ी गर्माहट महसूस हो, तब आंखें बंद करके हथेलियां पलकों पर रखें। इससे आंखों की सिंकाई होगी और उन्हें राहत मिलेगी।

आंखेंघुमाना- आप अपनी आंखों को लगातार गोल घुमाएं।  ऐसा करते समय एक स्थान पर पाल्ती मारकर बैठें। दोनों हाथों को भी सामने की तरफ रखें। आप अपनी आंखों को 3 बार क्लोक वाइज घुमाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *