housewife के लिए बहुत फायदेमंद होगा ये…

योग। आज के समय में महिला हो या पुरुष सबकी एक आम समस्या है। पेट की लटकती चर्बी। ऐसे में कोई डाइटीशियन की सलाह ले रहा है, तो, कोई जिम में ट्रेनर के साथ पसीने बहा रहा है। सबका एक ही फोकस है, लटकते पेट की चर्बी को कम करना। हम आपको यहां ताड़ासन योग के बारे में बताने जा रहे हैं, आप जिससे अपना बेली फैट कम कर पाएंगी। इसके अलावा भी इसके कई फायदे हैं। तो चलिए जानते है…

 

Tadasana
Tadasana

ये है ताड़ासन योग के 4 बड़े फायदे- ताड़ासन योग गृहणियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक उम्र के बाद उन्हें कमर दर्द की शिकायत बनी रहती है। इस योगासन से उन्हें दर्द से राहत मिलेगी और उन्हें सीधा खड़े होने और झुकने में समस्या नहीं होगी।

यह योग शारीरिक मानसिक संतुलन को बनाए रखने में भी सहयोग करता है। बच्चों के लिए ताड़ासन बहुत फायदेमंद है। आप अगर अपने बच्चे की हाइट को लेकर परेशान हैं, तो आप उसे ताड़ासन करना शुरू कर दीजिए, क्योंकि इससे हाइट तेजी से बढ़ती है।

इसके अलावा बच्चे का बॉडी पॉश्चर भी बहुत बढ़िया होता है। यह आसन करने से आपका श्वसन तंत्र मजबूत होता है और इससे फेफड़े साफ रहते हैं। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी कारगर है। यह मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और मन को शांत रखता है।

ताड़ासन घुटनों, जांघों और टखनों को मजबूत करता है। यह योग साइटिका की परेशानी से निजात दिलाता है और फ्लैट पैर की परेशानी से निजात दिलाता है। वहीं रीढ़ की हड्डियों संबंधी विकार से छुटकारा दिलाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *