video: जब जयमाला की स्टेज पर बदल गई दुल्हन…

नई दिल्ली। हमारे भारत देश में सबसे बड़ा उत्सव होता है शादी, जिसके लिए बेटी का पिता पूरे जीवन की कमाई अपनी बेटी के शादी में खर्च कर देता है। पर इन सब के बाद भी लकड़े वाले की डिमांड पूरी न होने पर शादि ना होने तक की नौबत आ जाती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन बदल लेता है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दूल्हा स्टेज पर शान से खड़ा है। महिलाएं गीत गाती हुई दुल्‍हन को स्टेज तक लेकर आती हैं। दुल्हन, होने वाले दूल्हे को मिठाई खिलाती है, पर जैसे ही दुल्हन का जारा सा चेहरा नजर आता है तो लड़के के पिता फौरन स्टेज पर आ जाते हैं और लड़के से कहते है कि जो हमें दिखाई गई थी ये वो लड़की नहीं। दूल्हा हैरान हो जाता है। गुस्से में आग बबूला लड़के का पिता कहता है कि, ये शादी नहीं हो सकती है। इन लोगों ने हमारे साथ धोखा किया है, चलो यहां से। दूल्हे ने जैसे ही लड़की का चेहरा देखा तो वो भी गुस्से से लाल हो गया।

फिर क्‍या, बात को बिगड़ती देख लड़की का पिता सामने आता है और लड़के वालों के आगे हाथ जोड़ कर कहता है कि, हां दुल्‍हन बदली तो है, पर जो किया मजबूरी में किया। बड़ी लड़की जरा भी सुंदर नहीं, कोई इससे शादी नहीं कर रहा था। सब छोटी लड़की को पसंद करते, ऐसे में हम कैसे बड़ी लकड़ी से पहले छोटी लड़की की शादी करते। आपको छोटी बेटी दिखाई थी और जयमाला के लिए बड़ी वाली आई है।

फिर क्‍या था, वो कहते है न कि जोड़ी उपर वाला बनाता है, लड़की के बाप की हालत देख दूल्हे का दिल पिघल गया और उसने वो ये शादी के लिए राजी हो गया। पर दूल्हे का पिता किसी हाल में मानने को तैयार नहीं, पर दूल्हा अड़ जाता है कि वो इसी लड़की से शादी करेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

यहां देखें विडियो- https://bit.ly/3NFLfPc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *