study: कोलेस्ट्रॉल को कहें बाय-बाय…

नई दिल्ली। बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में जाना जाता है। कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर के लिए आवश्यक होता है, यह स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण में विशेष भूमिका निभाता है, हालांकि इसकी अधिकता कई प्रकार की समस्याओं का कारण भी बन सकती है।

कोलेस्ट्रॉल, दो प्रकार का होता है– गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल। रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना, हृदय की गंभीर समस्याओं और कुछ स्थितियों में हार्ट अटैक के खतरे को भी बढ़ा सकता है। कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए सभी लोगों को स्वस्थ आहार और दिनचर्या को ठीक रखने की सलाह दी जाती है। पर क्या लाख कोशिशों के बाद भी आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं?

विशेषज्ञों ने बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने के लिए एक खास तरीके के बारे में लोगों के बताया है। आपको इसके लिए किसी दवा के सेवन की भी जरूरत नहीं होगी। साल भर में बस आपको दो इंजेक्शन लेना होगा जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित बनाए रखने में काफी मददगार हो सकेगी। अध्ययन के परिणाम को न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के शिकार लोगों के लिए इसे काफी बेहतरीन उपाय के तौर पर देखा जा रहा है। तो आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…

दो इंजेक्शन से बन जाएगा काम- शोधकर्ताओं ने इंजेक्शन के कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाले प्रभावों के बारे में जानने के लिए अध्ययन में पाया कि यह आपकी समस्या को कम करने में काफी सहायक हो सकती है। इनक्लिसिरन नामक इस इंजेक्शन को साल में बस दो बार लेने की जरूरत होगी, जो एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल के जोखिम को कई गुना तक कम करने में मददगार पाई गई है। प्रारंभिक नैदानिक परीक्षण के आंकड़े इसमें काफी संतोषजनक पाए गए हैं, हालांकि बिना डॉक्टरी सलाह के यह इंजेक्शन लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *