जानिए आज का राशिफल…

मेष राशि: मेष राशि वाले आज पिछले कुछ समय से चली आ रही परेशानियों का समाधान आपको मिल सकता है,लेकिन यदि कोई विपरीत परिस्थिति उत्पन्न हो,तो उसमें आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा,नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं। काम की व्यस्तता के कारण परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे,जिसके कारण वह आपसे नाराज रहेंगे। आप अपने से ज्यादा दूसरों के कार्यों को करने के लिए उत्साहित रहेंगे,जिसके कारण आपके कुछ कार्य लंबे समय के लिए लटक सकते हैं।

वृष राशि: वृष राशि वाले आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहने वाला है। आपको धन के मामले में कोई एक प्लान बना कर चलना बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तालमेल बना रहेगा और आप अपने साथी को कहीं डेट पर भी लेकर जा सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनाएंगे,जिसमें माता-पिता को साथ लेकर जाना बेहतर रहेगा। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद लटका हुआ था,तो आज वह भी सुधर सकता है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि वाले आज का दिन अविवाहित जातकों के लिए कोई अच्छा प्रस्ताव लेकर आ सकता है। यदि व्यवसाय में आप किसी निवेश को करेंगे,तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। आपको किसी दोस्त की मदद करके अच्छा महसूस होगा। परिवार में चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी और परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। माता जी द्वारा आपको कोई कार्य सौंपा जा सकता है,जिसे आपको समय रहते पूरा करना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन से मन हट सकता है,इसलिए उन्हें दोस्तों के साथ कम समय व्यतीत करना बेहतर रहेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि वाले जो लोग लंबे समय से रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अपने किसी परिजन की मदद से ही कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे। आज राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को अपने पिछले किए गए कामों के लिए सम्मानित किया जा सकता है, जिसके कारण उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा, लेकिन इसमें आपको अपने व्यवहार की मधुरता को बनाए रखना होगा, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि वाले आज का दिन आपके लिए अच्छे नतीजे लेकर आएगा। अपने काम पर ध्यान देने के साथ-साथ इनकम बढ़ाने के लक्ष्य पर भी ध्यान केंद्रित करेंगे। इसका आप को फायदा मिलेगा। कोई नई डील मिल सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। घर में कोई नई चीज आएगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। सेहत मजबूत रहेगी।

कन्‍या राशि: कन्‍या राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों को सुखद नतीजे मिलेंगे। काम की तारीफ होगी। व्यापारी वर्ग को भी आज फायदे होंगे। आपका बिजनेस काफी प्रॉफिट गेन करेगा। परिवार का माहौल थोड़ा कमजोर रहेगा।

तुला राशि: तुला राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। अपनी मेहनत पर विश्वास रखेंगे, लेकिन दिमागी काम ज्यादा लेंगे, जिससे युक्तियों के सहारे काम बनेगा। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन परिवार में दिक्कतें आ सकती हैं। आपसी लोगों में झड़प हो सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कई काम आपका ध्यान खींचेंगे, जिससे एक भी काम को ठीक से कर पाने में सफलता मुश्किल मिलेगी। बहुत प्रयास करने पर सफलता हासिल होगी। मानसिक तनाव बढ़ेगा। काम का बोझ रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को ध्यान देना होगा, क्योंकि मेहनत तो ज्यादा होगी, पर उसके अपना अनुपात में फल नहीं मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आपकी सेहत मजबूत रहेगी। धन की आवक रहेगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत कमजोर रहेगी। काम के सिलसिले में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।

मकर राशि: मकर राशि वाले आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। दिन की शुरुआत बढ़िया होगी लेकिन दोपहर बाद स्थिति में बदलाव आएगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे और साथ ही साथ आपकी चिंताएं भी बढ़ जाएंगी। पढ़ाई में ज्यादा ध्यान लगाकर मेहनत करना आवश्यक होगा। मानसिक स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। खुद में ऊर्जा का प्रवाह महसूस करेंगे, लेकिन एनर्जी एक जगह पर ना होने से आपका मन विचलित रहेगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वाले आपके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक रहेगा। परिवार और संतान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाएंगे। इससे अंदर से खुशी महसूस होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे।

मीन राशि: मीन राशि वाले आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। दोपहर बाद और भी ज्यादा सुकून मिलेगा। घर वालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। मानसिक शांति मिलेगी। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे लेकिन बहुत से झड़प हो सकती है, आपसी बातचीत से मामले को सुलझाने की कोशिश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *