तो क्या 2027 तक सबसे अधिक आबादी वाला देश होगा भारत?

नई दिल्ली। पूरी दुनिया में जितनी तेजी से जनसंख्या बढ़ रही है वह आने वाले समय के लिए की प्रकार की समस्याओं का संकेत है। सबसे खास बात यह है कि भारत देश की अगर यही हालत रही तो 2027 में यह पूरे देश में सबसे अधिक आबादी वाले देश हो जाएगा जो बेहद ही चिंतनीय और हिला देने वाला आंकड़ा है।

मौजूदा दौर में बढ़ती जनसंख्या ने जहां एक ओर विकास को प्रभावित किया है वहीं दूसरी ओर अशिक्षाबेरोजगारी और भुखमरी जैसी समस्याएं दिनों – दिन बढ़ रही हैंजो समाज के सभी वर्गों के लिए बड़ी चुनौती है। भारत में बढ़ती जनसंख्या अनेक समस्याओं को जन्म देगी। इस पर काबू पाने के लिए तत्काल कदम उठाने के साथ ही इसे सख्त किया जाना भी बहुत जरूरी है। एजेण्डे में शामिल जनसंख्या नियंत्रण कानून को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए।

सिर्फ कानून बना देना ही समस्या का समाधान नहीं है। इसका प्रभाव धरातल पर दिखना चाहिए। इसके लिए सरकार को कड़े कदम उठाने होंगे साथ ही निगरानी भी रखनी होगी तभी बढ़ती आबादी को नियंत्रित किया जा सकता है। समाज के सभी वर्गों के लिए एक समान जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए। जनसंख्या कोष की विश्व जनसंख्या की यह एक रिपोर्ट बहुत चौंकाने वाली है।

इसके अनुसार विश्व की जनसंख्या 30 साल में 30 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी। जनसंख्या में प्रतिवर्ष करीब 8.3 करोड़ यानी 1.10 फीसदी की वृद्धि हो रही है। भारत चीन के बाद विश्व की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। जनगणना 2011 की रिपोर्ट के अनुसार देश की कुल जनसंख्या 121 करोड़ है जबकि संयुक्त राष्ट्र के 2022 के आंकड़ों के अनुसार भारत की आबादी 138 करोड़ तक पहुंच गई हैजो इस साल के अंत तक 140 करोड़ पहुंच सकती है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ की एक अनुमान के अनुसार 2027  तक भारत की आबादी विश्व में सबसे अधिक हो जाएगी और चीन पीछे छूट जाएगा। पूरी दुनिया में बढ़ती आबादी से बेरोजगारीशिक्षा और खाद्य असुरक्षा जैसी समस्याएं गहराती जा रही हैं। बढ़ती भीड़ ही समस्याओं का काऱण है और इस पर रोक लगाने के लिए आम जन मानस की सजगता के साथ ही सरकार को भी सख्त होना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *