लगातार बढ़ रही भूस्खलन जोन की संख्या

देहरादून। पहाड़ों पर बसे राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अनेक हिस्सों में इस दौरान कई जगहों पर पहाड़ से मलबा गिरने की खबर मिली है। यहीं नहींकई जगहों पर भारी बारिश और पहाड़ की चट्टानों के टूटने जैसी घटनाओं के कारण भारी नुकसान के साथ  जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इन क्षेत्रों में कई राष्ट्रीय राजमार्ग समेत ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक रास्ते लगभग बंद हुए है जिन्हें दुरुस्त करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

चमोली जिले में चीन सीमा के साथ जुड़ने वाला महत्वपूर्ण मार्ग बंद हुआ। तमकानाला और जुम्मा में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते जोशीमठ और मलारी के बीच हाई- वे पर यातायात बाधित है। चीन सीमा के निकट जुग्जू गांव के लोग बीते दो वर्षो से भूस्खलन से व्यापक रूप से दुष्प्रभावित हैं। यह भोटिया जनजाति का गांव है और यहां लोग पूरी बरसात गुफाओं में बिताते हैंक्योंकि यहां बरसात के साथ पहाड़ से चट्टानों के गिरने की घटनाएं लगभग प्रतिदिन होती है।

उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग और विश्व बैंक ने वर्ष 2018 में एक अध्ययन करवाया था। इस अध्ययन के अनुसार इस राज्य में 6300 से अधिक स्थान भूस्खलन जोन के रूप में चिन्हित किए गए। एक संबंधित रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य में चल रही हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं पहाड़ों को काट कर या फिर जंगलों को उजाड़ कर बन रही हैं और इसी कारण से भूस्खलन जोन की संख्या बढ़ रही है। प्रकृति में जिस पहाड़ के निर्माण में कई हजार वर्ष लगते हैंहमारा समाज उसे उन निर्माणों की सामग्री जुटाने के नाम पर तोड़ देता है जो बमुश्किल सौ साल चलते हैं।

हिमालय भारतीय उपमहाद्धीप के जल का मुख्य आधार है। नीति आयोग के विज्ञान और प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा तीन साल पहले तैयार जल संरक्षण पर आई रिपोर्ट में बताया गया था कि हिमालय से निकलने वाली 60 प्रतिशत जलधाराओं में दिनों-दिन पानी की मात्र कम हो रही है। ग्लोबल वार्मिग या धरती का गरम होनाकार्बन उत्सर्जनजलवायु परिवर्तन और इसके दुष्परिणामस्वरूप धरती के शीतलीकरण का काम कर रहे ग्लेशियरों पर आ रहे भयंकर संकट व उसके कारण समूची धरती के अस्तित्व के खतरे की बातें अब महज कुछ पर्यावरण विषेशज्ञों तक सीमित नहीं रह गई हैं।

कुछ ऐसे दावों के दूसरे पहलू भी सामने आने लगे कि जल्द ही हिमालय के ग्लेशियर पिघल जाएंगे जिसके चलते नदियों में पानी बढ़ेगा और उसके परिणाम स्वरूप कई नगर-गांव जल मग्न हो जाएंगे। वहीं धरती के बढ़ते तापमान को थामने वाली छतरी के नष्ट होने से भयानक सूखाबाढ़ व गरमी पड़ेगी फिर मानव-जीवन पर भारी संकट आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *