भारत की ये जगहें हैं बेहद खूबसूरत, दिखता है विदेशों जैसा नज़ारा…

यात्रा। भारत प्राकृतिक नजारों से समृद्ध देश है। यहां पहाड़, नदी, झरने से लेकर समुद्र, बीच आदि बेहद खूबसूरत दृश्य देखने को मिल जाते हैं। अगर आपका बजट विदेश की यात्रा करने का नहीं है तो भारत के हर हिस्से में ऐसे खूबसूरत नजारे देखने को मिल जाएंगे जो आपको बिल्कुल विदेशों जैसे लगेंगे।

हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर और साउथ के कई हिस्सों में ऐसी जगह हैं जो बिल्कुल विदेशी पर्यटन स्थल से मिलती जुलती हैं। तो अगर आप कम बजट में फैमिली के साथ ऐसी जगहों की सैर करना चाहते हैं जहां विदेशों  जैसा नजारा मिले तो इन जगहों की सैर करें-

खज्जर की सैर:-

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती के बारे में तो हर किसी ने सुना होगा। लेकिन स्विट्जरलैंड जाने का बजट हर किसी के पास नहीं होता। लेकिन भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो आपको स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों जैसी ही दिखेंगी। अगर आप स्विट्जरलैंड के खूबसूरत प्राकृतिक नजारों को देखना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश के खज्जर की सैर करें। यहां के मनोरम दृश्य हूबहू स्विट्जरलैंड जैसे ही दिखते हैं।

मंडी:-

पहाड़ों में बसे राज्य हिमाचल प्रदेश का हर कोना बेहद खूबसूरत है। यहां के हर शहर की झलक किसी विदेशी धरती से कम नहीं दिखेगी। स्कॉटलैंड का रोलिंग हिल्स और मंडी जिले के नजारे बिल्कुल ही एक जैसे हैं। आप चाहें तो कम बजट में ही स्कॉटलैंड जैसे खूबसूरत देश के नजारे अपने देश में देख सकते हैं।

औली:-

अलास्का के बर्फ से ढंके ऊंचे पहाड़ों की चोटियों पर लोग स्कीइंग करने जाते हैं। अगर आप विदेश यात्रा की सैर का बजट नहीं बना सकते तो उत्तराखंड के औली का रुख करें। यहां पर स्कीइंग का लुत्फ आपको अलास्का से कम नहीं मिलेगा।

वैली ऑफ फ्लॉवर:-

उत्तराखंड के मशहूर वैली ऑफ फ्लॉवर की सैर जरूर करें। क्योंकि भारत के इस खूबसूरत नजारे जैसा ही नजारा यूएसए में एंटीलोप वैली में मिलता है। तो अगर आप फूलों की घाटी को देखना चाहते हैं तो यूएसए से बेहद कम पैसे की ट्रिप में भारत में ही देख सकते हैं।

कश्मीर:-

कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा ही गया है। यहां के नजारे भी स्विट्जरलैंड जैसे ही खूबसूरत है। गुलमर्ग में बर्फ से ढंके पहाड़ स्विट्जरलैंड के खूबसूरत नजारों के जैसे ही हैं। भारत के इन जगहों की सैर करने के लिए विदेश यात्रा जितना खर्च भी नहीं करना होगा और बेहद खूबसूरत नजारे भी देखने को मिल जाएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *