घर की इस दिशा में न लगाएं तुलसी का पौधा…

वास्‍तु। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है। हिन्दू धर्म के मुताबिक तुलसी में मां लक्ष्मी का वास है और इसकी पूजा करना बहुत शुभ होता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में सुख-समृद्धि के साथ धन-सम्पदा भी बढ़ती है, लेकिन अगर यही तुलसी का पौधा गलत दिशा में रख दिया जाए, तो इससे घर में अशुभ प्रभाव पड़ता है और पति पत्नी के रिश्ते की डोर टूटने लगती है। चलिए आपको बताते हैं कि तुलसी के पौधे को किस दिशा में रखना चाहिए…

इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा:- वास्तु शास्‍त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के लिए पूर्व की दिशा सबसे उत्तम मानी जाती है। अगर घर में पूर्व की ओर जगह की समस्या है, तो फिर आप इसे उत्तर या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से घर का माहौल काफी सकारात्मक बना रहता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा आपके ऊपर बनी रहती है।

इस दिशा में ना रखें तुलसी का पौधा:- दक्षिण दिशा पितरों की दिशा मानी जाती है, इसलिए तुलसी का पौधा कभी भी घर की दक्षिण दिशा की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा में तुलसी का पौधा रखने से घर में आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। यही नहीं इस दिशा में पौधे लगाने से पति पत्नी के बीच कलह और आपसी मटबेहड़ बहुत ज़्यादा होते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे के पास कभी भी कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए। तुलसी के पौधे के बगल में केले का पौधा लगाना शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *