छुट्टियों में फैमिली के साथ इन जगहों की करें सैर…

यात्रा। परिवार के साथ घूमने-फिरने का अलग ही मजा होता है। लेकिन बहुत कम ही मौके आते हैं जब पूरा परिवार एक साथ कहीं घूमने जा पाता है। अक्टूबर का महीना ऐसा होता है जब ढेर सारे त्योहार होते हैं और छुट्टियां मिलती हैं। साथ ही मौसम में भी बेहद खुशगवार हो जाता है।

ऐसे में सैर करने में भी मजा आता है। अगर आप भी आने वाले त्योहारों की छुट्टियों के बीच परिवार संग घूमने की सोच रहे हैं। तो इन जगहों की सैर करना बेस्ट रहेगा। क्योंकि अक्टूबर के महीने में ही यहां की खूबसूरती का मजा लिया जा सकता है।

पंचमढ़ी:-

अगर आप किसी खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के बीच परिवार के संग सुकून के पल बिताना चाहते हैं। तो मध्य प्रदेश की सैर करें। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में हिल स्टेशन है पंचमढ़ी। जो खूबसूरत वादियों से घिरा हुआ है। यहां की गुफाओं में हुई चित्रकारी, प्राकृतिक दृश्य, झरने हर चीज बेहद शानदार है। जिसे देखने आप जा सकते हैं।

जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क:-

बच्चों के साथ ट्रिप कर रहे हैं तो उन्हें जिम कार्बेट नेशनल पार्क की सैर कराएं। अक्टूबर के महीने में मौसम बेहद खुशनुमा हो जाता है। पार्क में जानवर भी बच्चों को आसानी से नजर आ जाएंगे। उत्तराखंड में बने जिम कार्बेट नेशनल पार्क के साथ ही आप नैनीताल की सैर भी कर सकते हैं।

लोनावला:-

भारत के सबसे मशहूर हिल स्टेशन में शामिल लोनावला की सैर भी अक्टूबर के महीने में की जा सकती है। महाराष्ट्र के पुणे में बसे इस हिल स्टेशन पर प्रकृति के बेहद खूबसूरत नजारे हैं। यहां पर बहुत सारे सैलानी परिवार संग घूमने के लिए अक्टूबर के महीने को चुनते हैं।

जयपुर:-

पिंक सिटी के नाम से मशहूर जयपुर पूरी तरह से फैमिली ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है। हवा महल से लेकर यहां पर ढेर सारे फोर्ट हैं। जिन्हें देखने की उत्सुकता विदिशी सैलानियों में भी रहती है। अक्टूबर के महीने में जयपुर घूमने बहुत विदेशी भी आते हैं। राजस्थान के इस शहर को अक्टूबर महीने में सबसे आराम से और अच्छी तरह से घूमा जा सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *