पील ऑफ मास्क स्किन के लिए है फायदेमंद…

ब्‍यूटी टिप्‍स। चेहरे पर निखार लाने के लिए लोग तरह-तरह के फेस मास्क ट्राई करते हैं। ऐसे में कुछ लोग मार्केट बेस्ड फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। तो कई लोग होममेड फेस मास्क लगाना ज्यादा पसंद करते हैं। बेशक स्किन केयर में फेस मास्क का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपने चेहरे पर पील ऑफ मास्क ट्राई किया है। अगर आप भी पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल करते हैं तो इससे जुड़ी कुछ बातें जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है।

दरअसल स्किन केयर में पील ऑफ मास्क लगाना काफी कॉमन हो गया है। ऐसे में दूसरों को कॉपी करने के लिए कई लोग चेहरे पर पील ऑफ मास्क ट्राई करते हैं। मगर ज्यादातर लोग पील ऑफ मास्क के फायदों से पूरी तरह अंजान होते हैं। तो आइए जानते हैं चेहरे पर पील ऑफ मास्क लगाने के कुछ फायदे-

चेहरे पर आएगा इंस्टेंट निखार:-

पील ऑफ मास्क स्किन की पीलिंग करके त्वचा को हेल्दी और स्मूद बनाने में कारगर होता है। वहीं पील ऑफ मास्क लगाने से न सिर्फ चेहरे की त्वचा ब्राइट नजर आती है बल्कि आपका फेशियल स्किन टोन भी बेहतर हो जाता है। इसके अलावा पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल त्वचा को सॉफ्ट और टाइट रखने में भी सहायक होता है।

डेड सेल्स को कहें गुडबॉय:-
कई बार डेड स्किन सेल्स की वजह से चेहरा डल और ड्राई हो जाता है। ऐसे में पील ऑफ मास्क त्वचा को डीप क्लीन कर डेड स्किन सेल्स और डर्ट पार्टिकल्स को रिमूव करने का काम करता है। जिससे आपका फेस नेचुरली ग्लो करने लगता है।

त्वचा की परेशानियों से मिलेगी राहत:-

चेहरे पर नेचुरल पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल एंटी ऑक्सीडेंट तत्वों से भरपूर होता है। जिसे लगाने से न सिर्फ चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइन्स कम होने लगती हैं बल्कि इसकी मदद से आप पिंपल, एक्ने, डार्क स्पॉट्स, पिगमेंटेशन और फ्री रेडिकल्स को भी दूर कर सकते हैं।

यहां भी ट्राई करें मास्क:-
आपको जानकर हैरानी होगी कि पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल सिर्फ चेहरे तक सीमित नहीं है। अगर आप चाहें तो पील ऑफ मास्क की मदद से ब्लैक अंडरआर्म से छुटकारा पा सकते हैं। वहीं पीठ की पिगमेंटेशन और शरीर के दाग-धब्बों को रिमूव करने के लिए भी पील ऑफ मास्क का इस्तेमाल बेस्ट हो सकता है। साथ ही इसे लगाकर आप अपने स्किन टोन पर भी निखार ला सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *