छुट्टियों में कर रहें हैं घूमने का प्लान तो इन जगहों पर जरूर जाएं…

यात्रा। सर्दियों में अक्‍सर लोग सैर करने का प्लान करते है। अगर आप भी घूमने का शौक रखते है और घूमने जाने का प्‍लान कर रहें, लेकिन आप अभी तक तय नहीं कर पाए हैं कि कौन सी जगह जाएं तो इन जगहों को एक्सप्लोर करें। परिवार संग छुट्टियां बिताने के लिए सर्दियों के मौसम में ये सबसे खूबसूरत जगहें हैं। जहां आज परिवार के साथ मस्‍ती भी भरपूर करेंगे और  आपका पैसा भी वसूल हो जाएगा। तो चलिए जानते है कौन सी हैं वो टूरिस्ट प्लेस जहां की सैर आपकी छुट्टियों को यादगार बनाएगी।

  • गुलमर्ग, कश्मीर :-

अगर आप बर्फ की ठंडी वादियों में सैर करना चाहते हैं तो इस बार कश्मीर के लिए प्‍लान करें। गुलमर्ग सर्दियों के मौसम में पर्यटकों से भरा रहता है। यहां ही              बर्फीली वादियों के नजारे आपको उम्र भर याद रहने वाले हैं। पर्यटकों के लिए गुलमर्ग में विंटर एक्टीविटी भी हैं। जिनका लुत्फ यहां आकर जरूर उठाएं।

  • डलहौजी, हिमाचल प्रदेश :-

सर्दियों के मौसम में हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू-मनाली को घूमने खूब टूरिस्ट आते हैं। अगर आप इन जगहों की सैर कर चुके हैं। तो इस विंटर वेकेशन          में डलहौजी की सैर का प्लान बना लें। डलहौजी को मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है। यहां पहाड़, झरना और खुले मैदान के साथ साफ बहती नदी बेहद                आकर्षक है। प्रकृति के खूबसूरत नजारे आपकी सैर को यादगार बना देंगे। डलहौजी के साथ ही आप यहां के आसपास के एरिया सुभाष बावली, बरकोटा                    हिल्स,  पंचपुला भी जा सकते है।

  • जैलसमेर, राजस्थान :-

अगर आप बर्फबारी या ठंड के मौसम में किसी सुहाने मौसम वाली जगह की सैर करना चाहते हैं। तो राजस्थान जरूर जाएं। जैसलमेर भी सर्दियों के मौसम में         पर्यटकों से भरा रहता है। रेगिस्तान में कैंपिग के साथ ही पैरासेलिंग, क्वाड बाईकिंग और ड्यून बैशिंग कर सकते हैं। जैसलमेर में किला, थार म्यूजियम, जैन         मंदिर, नथमल की हवेली जैसी कई सारी चीजे घूमने के लिए है।

  • मुन्नार, केरल :-

केरल में है मुन्नार, जहां का सुहाना मौसम हमेशा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लेकिन सर्दियों में इस जगह की सैर का अलग ही मजा है।                 मुन्नार को दक्षिण भारत का कश्मीर कहते हैं। हनीमून कपल के लिए ये जगह बेस्ट है। हाउसबोटिंग का आनंद उठाने के साथ ही यहां मौजूद चाय के बागान,          कोच्चि फोर्ट और काफी सारी चीजें हैं जो पर्यटको को आकर्षित करती हैं।

  • औली, उत्तराखंड :-

उत्तराखंड के चमोली जिले में खूबसूरत हिल स्टेशन औली बसा है। जहां एडवेंचर पसंद टूरिस्ट जाना चाहते हैं। यहां पर हर साल लाखों सौलानी स्कीइंग के               लिए पहुंचते हैं। उत्तराखंड पर्यटन विभाग की ओर से औली में कई सारी विंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भी करवाई जाती है। जिसमें आप भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *