फ्रोजन शोल्डर से राहत पाने के लिए करें ये एक्सरसाइज…

फिटनेस। आमतौर पर कंधें का दर्द इंसान को बेहाल कर देता है। दरअसल दिन भर में सबसे ज्यादा प्रयोग होने वाले अंगों में कंधे भी शामिल हैं। आजकल कंधों में दर्द, खिंचाव, सूजन और फ्रोजन शोल्डर के ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। माना जाता है कि कंधों में चोट लगने के कारण, या गलत पोस्चर में काम करने के कारण, कंधों पर ज्यादा दबाव, कंधों से ज्यादा काम लेने, कंधों में चोट लगने या  मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव के चलते कंधों में दर्द होता है। अगर सही समय पर इलाज या एक्सरसाज ना किए जाएं इस दर्द की चपेट में धीरे-धीरे गर्दन और हाथ भी आ सकते हैं। चलिए जानते है कि कंधे की चोट के दर्द से राहत दिलाने वाली एक्सरसाइज के बारे में-  

वॉल स्लाइड:-

किसी चिकनी दीवार पर उस हाथ को सीधा रखें जिसमें दर्द है। फिर दीवार से सटाते हुए ही इस हाथ को ऊपर की तरह ले जाएं लेकिन हाथ दीवार से टिका रहे। ऐसा लगेगा जैसे दीवार की सफाई कर रहे हैं। हाथ को नीचे से ऊपर की तरफ ले जाना है। इससे कंधे पर दबाव महसूस होगा लेकिन इसे दिन में पांच पांच मिनट के लिए तीन बार करें। इससे कंधों का मूवमेंट खुलेगा और दर्द में कमी आएगी।

शोल्डर स्केप्शन:-
एक आइने के सामने खड़े हो जाएं और अपने दोनों हाथों में एक पाउंड की डंबबैल पकड़ लें। फिर सामने देखते हुए अपने हाथों को V की मुद्रा में ऊपर की ओऱ उठाएं, और फिर नीचे ले जाएं। फिर बेहद धीमे धीमे हाथों को नीचे ले जाएं। फिर ऊपर वी की मुद्रा बनाएं और फिर हाथों को नीचे ले जाएं। इससे कंधों पर जरूरी जोर पड़ेगा औऱ मांसपेशियों की जकड़न और दर्द कम होगा। एक बार में इस प्रक्रिया को दस से बारह बार करें औऱ दिन में दो बार करने पर आराम होगा।

पेंडुलम स्ट्रेच:-
पेंडुलम स्ट्रेच से कंधे की मांसपेशियां खुलती है और हाथ को आराम मिलता है। जिस कंधे में दर्द या खिंचाव हो रहा है, उस हाथ को आगे की तरफ झुकाते हुए सामने की तरफ सीधा ले जाने का प्रयास करें और किसी टेबल पर टिका लें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *