धरती पर स्वर्ग से कम नहीं हैं भारत के ये खूबसूरत गांव…

यात्रा। घूमना-फिरना अधिकतर लोगों को काफी पसंद होता है। जब भी घूमने की बात आती है तो आमतौर पर लोग या तो विदेश घूमने की ख्वाहिश रखते हैं या फिर बड़े-बड़े शहर जाना चाहते हैं। बहुत कम लोग ही ऐसे होते हैं जो गांव घूमने की ख्वाहिश रखते हों। जबकि कहा जाता है कि असली भारत के दर्शन गांवों में ही होते हैं। भारत में शहरों से दूर ऐसे कई गांव हैं, जो आम गांवों से काफी अलग हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही गांवों के बारे बताएंगे जहां घूमने के बाद आप बड़े शहरों की ओर रुख करना भूल जाएंगे। आइए जानते हैं भारत के कुछ बेहतरीन गांव-

प्रागपुर, हिमाचल प्रदेश:-

प्रागपुर हिमाचल प्रदेश में स्थित एक सुंदर गांव है। यह भारत का सबसे पहला हेरिटेज गांव है। हेरिटेज विलेज की स्थापना 16वीं शताब्दी के आखिरी में कांगड़ा जिले के जसवान शाही परिवार की राजकुमारी प्राग ने की थी। इसलिए राजकुमारी प्राग के नाम पर इस गांव का नाम प्रागराज रखा गया। इस गांव में खूबसूरत दुकानें, पत्थर की सड़कें और किले जैसे घर, विलाओं को देखने दुनियाभर से लोग यहां पहुंचते हैं। यहां के गांव वालों ने आज भी गांव की वास्तुकला को बरकरार रखा है।

गरली, हिमाचल प्रदेश:-

गरली गांव भी हिमाचल प्रदेश का एक प्रसिद्ध गांव है। गरली, प्रागपुर से ज्यादा दूर स्थित नहीं है। इस गांव की खासियत है- इसका फ्यूजन वास्तुकला। गरली में खूबसूरत हवेलियां कभी धनी व्यापारियों के घर हुआ करती थीं। यहां की वास्तुकला में यूरोपीय प्रभाव भी दिखाई देता है। यहां का शैटो प्रसिद्ध हेरिटेज होटलों में से एक है।

किसामा, नागालैंड:-
नागालैंड के किसामा गांव भी देश के सबसे फेमस हेरिटेज गांवों में से एक है। यह गांव अपने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए काफी प्रसिद्ध है। यह कोहिमा की राजधानी शहर से सिर्फ 12 किमी दूर स्थित है। यहां टोटेम पोल्स से लेकर मोरंग्स, तक सब देखने को मिल जाएगा।

खासी, मेघालय:-
मावफलांग में स्थित खासी हेरिटेज विलेज देश-विदेश में काफी प्रसिद्ध है। यहां घूमने सिर्फ देश से ही नहीं विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। यह मावफलांग सेक्रेड फोरेस्ट के ठीक सामने स्थित है और मेघालय की राजधानी शिलांग से सिर्फ 25 किमी दूर है। इस गांव का निर्माण मेघालय की प्रमुख जनजातियों में से एक खासी लोगों की पारंपरिक जीवन शैली को प्रदर्शित करने के इरादे से किया गया था।

रीक, मिजोरम:-
रीक त्लांग या रीक हेरिटेज विलेज, मिजोरम के ममित जिले में स्थित है। खूबसूरत वादियों और प्रकृति की गोद में बसा रीक गांव बेहद खूबसूरत है। यहां आप पारंपरिक मिजो झोपड़ियों और और स्थानीय जीवन का अनुभव ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *