इस साल ट्रेंड में रहा ये एथनिक वियर…

फैशन। साल 2022 खत्म होने को है। फैशन के लिहाज से देखा जाए तो इस साल काफी एक्सपेरिमेंट देखने को मिले। विशेषकर इंडियन कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया। जिसे फिल्म और टीवी की हसीनाओं ने अपने खूबसूरत अंदाज के साथ पहना। फिल्मी हसीनाओं को ऐसे कपड़ों में तैयार देख आम लड़कियां भी खूब इंप्रेस हुईं और इस एक्‍सपेरिमेंट को पसंद किया। हम बात कर रहें क्रॉप टॉप, पलाजो और केप सेट की, जिसे लगभग सारी टॉप क्लास एक्ट्रेस ने पहना। वेडिंग सीजन से लेकर फेस्टिव सीजन तक ये आउटफिट काफी ज्यादा चले।

क्रॉप टॉप और पलाजो सेट:-

जान्हवी कपूर ने बांधनी प्रिंट के श्रग के साथ क्रॉप टॉप और पलाजो सेट को खूबसूरती के साथ कैरी किया। इस आउटफिट के साथ जान्‍हवी कपूर का स्‍टाइल खूबसूरत दिख रहा था। क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ लांग श्रग को कैजुअल से लेकर वेडिंग वियर के रूप में पहना जा सकता है।

लांग जैकेट के साथ क्रॉप टॉप और पलाजो सेट:-  

फुल स्लीव लांग जैकेट के साथ क्रॉप टॉप और पलाजो सेट को कृति सेनन वेडिंग फंक्शन के लिए पहनकर रेडी हुई थी। जिसमे उनका लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। शादी के मौके पर इस तरह के फ्यूजन वियर के साथ आप भी ट्रेंडी लुक पा सकती हैं।

केप सेट:-

रश्मिका मंदाना ने क्रॉप टॉप और पलाजो के साथ केप डिजाइन के श्रग को चुना था। इंडियन फ्यूजन वियर में उनका ये लुक काफी खूबसूरत दिख रहा था। वहीं प्रिटेंड डिजाइन का ये केप सेट काफी सारी एक्ट्रेस को पसंद आया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *