मैनपुरी सीट पर भारी मतों से जीती डिंपल यादव

लखनऊ। यूपी के मैनपुरी में हुए उपचुनाव का रिजल्ट आ चुका है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव ने बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी के रघुराज सिंह शाक्य को बड़े अंतर से हरा दिया है। समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने करीब 288461 वोटों से जीत दर्ज की है।

डिंपल यादव को कुल 618120 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य को 329659 वोट मिले। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद से खाली हुई इस सीट पर सपा की साख दांव पर थी। मैनपुरी की जनता ने आखिरकार एक बार फिर मुलायम सिंह की इस परंरागत राजनीतिक विरासत उनकी बहू डिंपल यादव को सौंपने का फैसला किया।

सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नवीन मंडी स्थित मतगणना पंडाल में प्रमाण पत्र प्राप्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस दौरान मौजूद रहे। मैनपुरी से डिंपल यादव को जीत हासिल हुई है।

अखिलेश ने डिंपल के साथ की प्रेसवार्ता:-

मैं सबसे पहले आप लोगों का धन्यवाद देना चाहता हूं। जसवंतनगर ने रिकॉर्ड तोड़ा मुझे इस बात की खुशी है। एतिहासिक जीत दिलाने के लिए मतदाताओं का धन्यवाद। उन्होंने कहा कि हम सभी के प्रति सम्मान रखते हैं और सभी का आदर करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने चुनाव के दौरान वोट न डालने देने की बात को उठाया। उन्होंने कहा कि यह भीमराव साहब के संविधान से चलने वाला देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *