उत्तर भारत के कई शहरों में गिरा तापमान

नई दिल्ली। देश के कई भागों में अब ठिठुरन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। उत्तर भारत के कई शहरों में तापमान तेजी से गिर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में रिकॉर्डतोड़ सर्दी पड़ने की संभावना है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर आ गया था वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को भी दिल्ली में इस सीजन का सबसे सर्द दिन रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 25 दिसंबर के बाद से तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिलेगी। दिल्ली में पालम सहित कई इलाकों में तापमान तीन से लेकर दो डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है। वहीं उत्तराखंड में 16 दिसंबर से शीतलहर पड़ने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बीते दो दिनों से राज्य में न्यूनतम तापमान में गिरावट के वजह से ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों की बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत में तापमान में गिरावट जारी है। कई जगहों पर सुबह-सुबह शीतलहर का असर दिखने लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *