विजय दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्‍ली। विजय दिवस के अवसर पर CDS जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और भारतीय नौसेना के उप प्रमुख वाइस एडमिरल एसएन घोरमडे ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को कहा कि 1971 के युद्ध के दौरान देश के सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता को देश कृतज्ञता के साथ याद करता है। उनके अद्वितीय साहस और बलिदान की कहानियां हर भारतीय को प्रेरित करती हैं। 1971 के युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत की याद में विजय दिवस मनाया जाता है। इसके बाद ही बांग्लादेश एक स्वतंत्र देश के रूप में अस्तित्व में आया था। इससे पहले यह पाकिस्तान का हिस्सा था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *