सॉफ्ट और गुलाबी होंठ पाने के लिए घर पर बनाएं लिप स्क्रब

ब्‍यूटी टिप्‍स। सॉफ्ट  और गुलाबी होठ हर किसी को पसंद आते हैं। होठ चेहरे का मुख्य आकर्षण होते हैं। इनकी खूबसूरती और सॉफ्टनेस बनाए रखने के लिए लोग कई तरह के लिप स्क्रब लगाते हैं। लेकिन सर्दियां आते ही सबसे बुरा असर होठों पर ही पड़ता है। सर्दियों में होठ रूखे बेजान दिखने लगते हैं और ऐसे में घर में बने लिप स्क्रब उनकी खूबसूरती और सॉफ्टनेस को कायम रखने में कारगर साबित होते हैं। पानी की कमी, ठंडी हवा और प्रदूषण अगर होठों को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो इन लिप स्क्रब की मदद से आप वापस अपने होठों की स्मूदनेस पा सकते हैं।

होंठों को साफ, सॉफ्ट और सेहतमंद बनाने के लिए इन्हें अच्छी तरह एक्सफोलिएट करना बहुत जरूरी होता है। होममेड लिप स्क्रब इस मामले में अच्छा रिजल्ट देते हैं क्योंकि इनके साइड इफेक्ट नहीं होते और इनसे होठ खिले खिले, नर्म और मुलायम बने रहते हैं। आइए जानते हैं होममेड लिप स्‍क्रब-

शुगर और शिया बटर का लिप स्क्रब:-

शिया बटर को होठों के लिए बहुत हेल्दी माना जाता है क्योंकि इसमें विटामिन-ए और ई भरपूर मात्रा में होता है। फटे और बेजान होठों को हील करके उनको मॉइश्चराइज करता है। शिया बटर और शुगर चीनी को बराबर मात्रा में आपस में मिक्स कर लें। इसे किसी छोटे से कांच के बर्तन में स्टोर करके रख लें और रोज दिन में दो बार इसे पेस्ट से होंठों की हल्के हाथों से मसाज करें। कुछ देर बाद हल्के गुनगुने पानी से होंठों को साफ करके कोई अच्छा लिप बाम यूज कर सकते हैं। हर मौसम में आपके होठ स्मूद और सॉफ्ट बने रहेंगे।

कच्चे नारियल और शहद का लिप स्क्रब:-

नारियल तेल एंटी-ऑक्सीडेंट और फैटी एसिड से भरपूर होने के कारण होठो की स्किन को नमी और पोषण देता है। वहीं दूसरी ओर चीनी स्क्रब का काम करती है और शहद एक एंटी ऑक्सिडेंट और नमी प्रदान करने वाला तत्व है। दो चम्मच हल्के गर्म पानी में दो चम्मच नारियल तेल, एक चम्मच शुद्ध शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर मिक्स करें और होठों की मसाज करें।  रोज दो मिनट मसाज करने पर ही जल्द रिजल्ट दिखेगा और होंठ नर्म मुलायम दिखने लगेंगे।

संतरे के छिल्के और बादाम तेल का लिप स्क्रब:-

संतरे का छिल्का होंठों के पीले रंग को बदल कर लाल करता है, वहीं बादाम होठों को प्राकृतिक पोषण देने के साथ-साथ होठों को नर्म बनाता है। बाजार से संतरे के छिल्को का पाउडर लाकर दो चम्मच एक बाउल में निकाल लीजिए। उसमें दो चम्मच बादाम का तेल और थोड़ी  सी चीनी या ब्राउन शुगर मिलाकर मिक्स कीजिए और होठों पर मसाज कीजिए। जल्द ही होंठ मुलायम होंगे और निखर जाएंगे।

कॉफी और शहद का लिप स्क्रब:-

कॉफी के फेस पैक स्किन को स्मूद करने के साथ-साथ उसका रंग भी निखारती है। दो चम्मच कॉफी पाउडर में एक चम्मच शहद मिलाकर इसे मिक्स कीजिए और होठों पर स्क्रब कीजिए। जल्द ही होठ निखरे औऱ मुलायम नजर आएंगे.।

विटामिन ई और नारियल तेल का स्क्रब:-

विटामिन ई के कैप्सूल आपको मेडिकल स्टोर पर मिल जाएंगे। ये त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। इसके अलावा नारियल तेल एंटी ऑक्सिडेंट का काम करेगा। विटामिन ई को एक कटोरी में निकाल कीजिए। इसमें दो चम्मच नारियल तेल, थोड़ा सा नींबू औऱ एक चम्मच चीनी मिलाकर मिक्स कर लीजिए और नियिमित रूप से होठों की मसाज कीजिए। होठ हेल्दी बनेंगे औऱ स्मूदनेस भी वापिस आ जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *