इन मंत्रो का जाप कर नए वर्ष को बनाएं खास

एस्‍टोलॉजी। नए साल  में सभी के मन में बहुत सी आशाएं और उम्‍मीदें होती हैं। सबके मन में एक यही इच्छा है कि नया साल  सभी के लिए मंगलमय रहे। नए साल में तरक्की पाने और घर में सुख समृद्धि के लिए वैसे तो ईश्वर का ध्यान करना चाहिए लेकिन साल के पहले दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करके आप पूरे वर्ष धनलाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि मा लक्ष्मी साल के पहले दिन ही आपसे प्रसन्न हो जाएं तो पूरे वर्ष आप पर धनवर्षा बनी रहेगी। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आपको इन विशेष मंत्रों का जाप करना होगा। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो मंत्र?

लक्ष्मी गायत्री मंत्र :-
ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ॐ॥
इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से जीवन में सकारात्मकता आती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही लक्ष्मी गायत्री मंत्र के जाप से भौतिक सुखों की भी प्राप्ति होती है।

ज्येष्ठा लक्ष्मी का मंत्र :-
ऐं ह्रीं श्रीं ज्येष्ठा लक्ष्मी स्वयंभुवे ह्रीं ज्येष्ठायै नम:
ज्येष्ठा लक्ष्मी मंत्र आर्थिक स्थिति को मजबूत करता है। जो भी व्यक्ति श्रद्धा के साथ इस मंत्र का सवा लाख बार जप करता है तो यह मंत्र सिद्ध हो जाता है। इस मंत्र के जप के बाद कभी भी आर्थिक तंगी नहीं आती।

महालक्ष्मी मंत्र :-
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्ये नम:॥
उपरोक्त मंत्र ऋण मुक्ति के लिए बहुत कारगर है। कमलगट्टे की माला से रोजाना इस मंत्र का जाप करने से माता लक्ष्मी कृपा बरसाती हैं। आपके सारे दुखों को दूर करके अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *