रिलेशनशिप फियर को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रिलेशनशिप। रिलेशनशिप का टूट जाना और अपने किसी खास से हमेशा के लिए दूर हो जाने का डर कभी ना कभी हम सभी महसूस करते हैं। जब यह डर जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है और व्यक्ति हर समय अपने रिलेशनशिप और अपने पार्टनर से अलग होने के बारे में सोचने लगता है उसे रिलेशनशिप फियर कहते हैं। हम जिस व्यक्ति से प्यार करते हैं उससे अलग होने का ख्याल काफी डरावना हो सकता है। रिलेशनशिप फियर में व्यक्ति अपने पार्टनर के दूर हो जाने के डर से अपने पार्टनर पर बेवजह शक करने लगता है और बंदिशें लगाने लगता है। जिससे यह डर खत्म होने के बजाय रिश्ते में गलतफहमियां और बेवजह की लड़ाइयां बढ़ा देता है। आइए जानते हैं रिलेशनशिप फियर को दूर करने के तरीके-

पार्टनर से करें खुलकर बात:-

अगर आप रिलेशनशिप फियर का सामना कर रहे हैं, तो बिना डरे और ज्यादा समय बेवजह के डर में बर्बाद किए शांति से बैठकर अपने पार्टनर के साथ इस बारे में बात करें। ऐसा करने से आप व्यर्थ की गलतफहमी  और उलझनों से बच सकेंगे।

बेवजह अपने पार्टनर पर शक ना करें:-

रिलेशनशिप फियर के चलते अधिकतर लोग बेवजह अपने पार्टनर पर शक करने लगते हैं और व्यर्थ की रोक-टोक शुरू कर देते हैं। ऐसा करने से रिलेशनशिप में दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं और मजबूत से मजबूत रिश्ता कमजोर होकर टूट जाता है। अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने डर के चलते बेवजह शक ना करें और व्यर्थ के रोक-टोक करने से बचें।

झगड़े में दूसरे लोगों को शामिल ना करें:-

किसी भी रिश्ते में रिलेशनशिप फियर के चलते अक्सर छोटे-मोटे झगड़े होने शुरू हो जाते हैं। किसी भी रिलेशनशिप में झगड़ा होना आम बात है, लेकिन आपको ख्याल रखना चाहिए कि उस झगड़े को बढ़ाने या झगड़े के चलते किसी तीसरे व्यक्ति को उसमें शामिल करके सलाह लेने के बजाय आपस में बैठकर सॉल्व करने की कोशिश करें। रिलेशनशिप फियर में अक्सर झगड़े बेवजह होते हैं, इस बात को समझें और समझदारी से काम लें।

अपने रिलेशनशिप को समय दें:-
रिलेशनशिप फियर के चलते अक्सर रिश्तो में दूरियां आ जाती हैं, जो धीरे-धीरे समय के चलते और ज्यादा बढ़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर के साथ थोड़ा क्वालिटी समय बिताने की कोशिश करें, जिसमें उनसे झगड़ा करने के बजाय अपने मन के डर को उनके सामने रखें और एक साथ मिलकर इस बात को सॉल्व करने की कोशिश करें। एक साथ समय बिताने और परेशानियों पर बात करने से सारी चीजें सॉल्‍व की जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *